JDU में विलय से पहले उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, RLSP के प्रदेश अध्यक्ष ने थामा राजद का दामन

पटना। बिहार में इन दिनों राजनीतिक उठा-पटक लगातार जारी है। एक तरफ जहां रालोसपा का जदयू में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। वहीं रालोसपा को बड़ा झटका लगा है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के कई नेताओं ने अब राजद का दामन थामने का फैसला कर लिया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, महिला सेल की प्रमुख मधु मंजरी सहित 35 नेताओं ने राजद का दामन थाम लिया है। इसमें 10 जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। RJD के प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Recommended Video

      Bihar: JDU में विलय से पहले Upendra Kushwaha को झटका, प्रदेश अध्यक्ष जाएंगे RJD | वनइंडिया हिंदी
      rlsp state president and many leaders will join rjd

      RJD में शामिल होने वाले नेताओं में RLSP के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मधु मंजरी भी हैं। इस दौरान RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अब RLSP के भीतर उपेंद्र कुशवाहा को छोड़कर कोई नहीं बचा है, संगठन पूरी तरह से खाली हो गया है। दोनों नेताओं के बीच कई बार बैठक भी हो चुकी है।

      ऐसा माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी की अहम बैठक के बाद विलय को लेकर अंतिम निर्णय ले सकते हैं। लेकिन ये फैसला होने से पूर्व ही पार्टी में बिखराव नजर आने लगा है। बता दें कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ दिया था।

      चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता भी पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम चुके हैं। बीते कई महीनों में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में खूब टूट हुई है, जो अभी तक चल रही है। बता दें कि वैसे तो नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का साथ लंबा रहा है। लेकिन साल 2013 में नाराजगी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ अपनी अलग पार्टी बना ली थी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को करारी शिकस्त मिली थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+