बिहार में 9 दिनों के अंदर गिरे कौन से 5 पूल? जानिए तेजस्वी ने मोदी-नीतीश को क्यों कहा 'स्वघोषित ईमानदार'

Bihar Bridge Collapsed: बिहार में मानसून की एंट्री के साथ ही एक और नवनिर्मित पूल के ढह जाने की खबर सामने आई है। बीते 9 दिनों के अंदर पूल ढहने का ये पांचवा मामला है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में नौ दिनों के भीतर पांचवें पुल के ढहने पर नीतीश सरकार पर निशाना साधा।

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पूल ढहने का वीडियो पोस्ट करते हुए बिहार सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। राजद नेता द्वारा शेयर किया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बिहार सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है।

Tejashwi Yadav Bihar Bridge

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, "बधाई हो! बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज 𝟗 दिन में केवल और केवल मात्र 𝟓 पुल ही गिरे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 𝟔 दलों वाली डबल इंजनधारी 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने बिहारवासियों को 𝟗 दिन में 𝟓 पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमय उज्जवल शुभकामनाएं प्रेषित की है।"

उन्होंने आगे लिखा, "पुलों के गिरने से जनता के स्वाहा हो रहे हजारों करोड़ को स्वघोषित ईमानदार लोग "भ्रष्टाचार" ना कह कर "शिष्टाचार" कह रहे हैं।
विपक्षियों को भ्रष्टाचारी का नारंगी प्रमाण पत्र बांटने वाले तथा पक्षकारिता की पत्रकारिता में पृथ्वी और आकाश की सभी रैंकिंग में नंबर-𝟏 विश्व विजेता गोदी मीडिया द्वारा प्रमाणित सत्यवादी एवं अविनाशी नेता इन सुशासनी कारनामों पर मुँह क्यों नहीं खोलते?"

तेजस्वी यादव ने मीडिया को भी निशाने पर लिया है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर तंज करते हुए विपक्षी नेताओं के इस्तीफे की बात कही है।

इस से पहले तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर मधुबनी और सुपौल के बीच भूतही नदी पर बने पुल के ढहने को लेकर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, "यह बिहार में 𝟗 दिनों के भीतर ढहने वाला 𝟓वाँ पुल है। मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया। क्या तुम्हें पता चला? यदि नहीं तो क्यों? पता करने की कोशिश करें?"

ताजा पुल ढहने की खबर राज्य के सबसे उत्तरी हिस्से में नेपाल की सीमा पर स्थित मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र से आई है।

ताजा ढहे पुल की जानकारी

एएनआई के मुताबिक, ढहा हुआ पुल दो साल से अधिक समय से निर्माणाधीन था। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि 75 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए जिम्मेदार ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कुछ दिन पहले स्तंभों में से एक बह गया था।

उन्होंने कहा कि पुल, जिसकी लागत लगभग ₹3 करोड़ होगी, भुतही नदी को पार करेगा, जो नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण उफान पर है।

सूत्रों ने एएनआई को बताया कि जिला प्रशासन को घटना की जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने का काम सौंपा गया है। इस बीच, जिम्मेदार ठेकेदार को जल्द से जल्द संरचना की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार में टूटे पूल

पिछले हफ्ते, अररिया, सीवान और पूर्वी चंपारण जिलों में पुल गिरने की सूचना मिली थी और गुरुवार को किशनगंज में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई थी।

बुधवार शाम, 26 जून को, बिहार के किशनगंज में 13 साल पुराने पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई गांवों के 40,000 लोग मुख्य भूमि से अलग हो गए। एक सप्ताह के भीतर बिहार में इस तरह की यह चौथी घटना है। 2011 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ₹25 लाख की लागत से बनाया गया 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पुल भारी बारिश के बाढ़ के पानी के कारण ढह गया।

23 जून को पश्चिम चंपारण जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा कंक्रीट ढलाई के कुछ ही घंटों बाद ढह गया। 22 जून को सीवान जिले के महरागंज ब्लॉक में गंडक नदी के नाले पर बना एक छोटा पुल अचानक पानी के बहाव के कारण ढह गया।

यह पहली बार नहीं है जब बिहार में कुछ ऐसा हुआ है। बीते सालों में भी नवनिर्मित से लेकर पुराने पूलों के ढहने की खबर मानसून के दौरान आती रही है।
यह भी देखें: बिहार में 11 दिन में गिरा 5वां पुल! तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, बोले- देखो गिरा एक और पुल...बूझो तो जानें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+