बिहार में 11 दिन में गिरा 5वां पुल! तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, बोले- देखो गिरा एक और पुल...बूझो तो जानें

बिहार में पिछले कुछ दिन से लगातार ब्रिज गिरने की खबरें आ रही हैं। पिछले 11 दिनों के भीतर पुल गिरने की 5वीं घटना सामने आई है। ब्रिज गिरने की ताजा घटना को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद सांसद तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। पुल गिरने को लेकर उन्होंने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाए हैं।

बिहार के मधुबनी जिले में शुक्रवार को भूतही बलान नदी पर एक निर्माणधीन पुल का बीम गिर गया। यह घटना मधेपुर प्रखंड के भेजा स्थित ललवारही टोला की है। यहां 25 मीटर की लंबाई में बीम एवं लोहे का स्ट्रक्चर अचानक धराशायी हो गया। इस पुल का निर्माण 2.98 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

Bihar Bridge collapse

सांसद तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने उन्होंने घटना को लेकर नीतीश सरकार को निशाने पर लिया। तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा, "9 दिन के अंदर बिहार में यह 5वां पुल गिरा है। मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा...क्या आपको पता लगा? नहीं तो, क्यों? बूझो तो जाने?"

रिपोर्ट के मुताबिक, मधुबनी में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा है, जिसकी दो दिन पहले ही ढलाई की गई थी। ये घटना मधेपुर प्रखंड के भेजा कोसी बांध चौक से महपतिया मुख्य सड़क में ललवारही निकट की है। दरअसल, गर्डर के लिए शटरिंग बनाया गया था, जिसके तेज पानी में बह जाने से यह घटना हुई है।

Recommended Video

      बिहार में 11 दिन में गिरा 5वां पुल! तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, बोले- देखो गिरा एक और पुल

      इससे पहले किशनगंज, अररिया, पूर्वी चंपारण और सीवान में पुल गिर चुके हैं। बिहार में पुल गिरने का सिलसिला बीते 18 जून से शुरू हुआ। सबसे पहले अररिया जिले के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से ठीक पहले भरभराकर गिर गया। जिसके बाद 22 जून को सीवान के महाराजगंज में गंडक नहर पर बना पुल धंस गया। इसके तुरंत बाद पूर्वी चंपारण जिलेके अमवा में भी निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया। एक दिन पहले गुरुवार को किशनगंज जिले में मरिया नदी पर बना 13 साल पुराना पुल तेज बहाव गिर गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+