EVM मामले पर RJD ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा-EC अपनी मौत का जश्न मना रहा है
नई दिल्ली, 09 मार्च: उत्तर प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में कल विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है। मतगणना से पहले उत्तर प्रदेश में ईवीएम की चोरी और मतगणना स्थल के बाहर पकड़े गए बैलेट पेपर को लेकर बवाल मचा हुई है। समाजवादी पार्टी ने इस धंधली को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश का चुनाव आयोग अपनी मौत का खुद ही जश्न मना रहा है।

चुनाव धांधली की एक के बाद एक खबरें सामने आने के पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि, देश का चुनाव आयोग अपनी मौत का खुद ही जश्न मना रहा है। ऐसे जिंदा मुर्दे आयोग का क्या काम?? देश और कर्म ऐसे निकम्मे नकारे और नमक हराम अधिकारियों के साथ बहुत बुरा करता है। ऐसे ज़मीर बिकाऊ अधिकारियों और आयुक्तों को तो सबसे पहले इनके तुच्छ कर्म और इनकी अपनी औलादें ही ठीक कर देती है।
इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में ईवीएम ट्रकों से कहीं ले जाई जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि एक ट्रक को लोगों ने रोका लेकिन दो ट्रक भाग गये। अब इस मामले में चुनाव आयोग ने वाराणसी के एडीएम एनके सिंह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वहीं नतीजों से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से जुड़े चार मामलों में कार्रवाई की गई है। बनारस में ईवीएम 'चोरी' के आरोप मामले में एडीएम रैंक के अधिकारी को हटाया गया है। इसी क्रम में बरेली में मतगणना स्थल पर कूड़े को गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद ज़िला प्रशासन ने आरओ-एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार को हटा दिया है। वहीं संतकबीर नगर में एक लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications