राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबियत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने इलाज के बाद लालू यादव को घर भेज दिया है। लालू प्रसाद के फैमिली डॉक्टर एके सिन्हा ने बताया कि उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए मुंबई एशियन हार्ट हॉस्पिटल भेजा जायेगा।

RJD supremo Lalu Yadav in IGISMS after bad health

शनिवार की सुबह लालू यादव बार-बार चक्कर आने और डायबिटीज अस्थिरता की शिकायत के बाद आईजीएमएस में जांच कराने पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने स्पेशल वार्ड में रखकर लालू प्रसाद की शिकायतों की जांच की। आईजीएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल ने कहा कि अभी केवल जांच हुई है, किसी भी तरह की कोई दवाई नहीं दी गई है।

लालू यादव के पुत्र तेजस्वी ने बताया कि शुक्रवार की रात से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। शनिवार की सुबह लालू प्रसाद यादव को आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी जांच की जा रही है। बता दें कि लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+