Bihar Politics: भोजपुरी अंदाज़ में लालू ने दी PM Modi को चेतावनी, नरेंद्र मोदी समझ ल उखाड़ के फेंक देब
Lalu Yadav On PM Modi: लैंड फॉर जॉब मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत, लालू परिवार के कई लोगों के खिलाफ CBI के चार्जशीट दायर होने के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा नेता लगातार महागठबंधन की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं राजद नेता भी भाजपा के आरोपों पर पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भोजपुरिया अंदाज़ में ज़ुबानी हमला बोला है।
लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने पर पीएम मोदी को भोजपुरिया अंदाज़ में चेतावनी दी है। राजद के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की धमकी भी दी। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा किं जब तू ना रहबा तब का होई, नरेंद्र मोदी समझ ल उखाड़ के फेंक देब।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पहले देहात में लोग गरीबों को इसी तरह से सताते थे। गरीबों को कोर्ट में केस करने का धमकी देते थे। हाईकोर्ट तक पहुंचाने की बात कर डराते थे। लालू यादव ने कहा कि हम लोग इससे डरने वाले नहीं हैं, लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाला है, कर्नाटक में तो अभी झांकी है।
पीएम मोदी को भोजपुरिया अंदाज़ में चेतावनी देते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि "उखाड़ के फेंक देब, नरेंद्र मोदी, समझ ल, ज़्यादा ज़ुल्म नहीं करना, कोई ठहरा नहीं, जिस पर चाहते हैं, मुकदमा करो-मुकदमा करो, जब तू ना रहबा तब का होई।" लालू प्रसाद के कहने का मतलब है कि जिस पर चाहते हो केस करते हो, किसी का ज़्यादा ज़ुल्म नहीं ठहरा, जब तुम नहीं रहोगे तो क्या होगा, उखाड़ के फेंक देंगे।












Click it and Unblock the Notifications