गठबंधन को लेकर लालू प्रसाद ने दिया बड़ा बयान, कहा- 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चलते RJD की हार हुई

पटना। बिहार में महागठबंधन को लेकर अस्थिरता नजर आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गठबंधन को लेकर कहा कि साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के चलते राजद को हार मिली। तेजी से दूर हो रहे सहयोगियों के बारे में दि प्रिंट के साथ एक विशेष बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास अब गठबंधन को बढ़ावा देने के लिए वोट नहीं हैं। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमने कांग्रेस को 70 सीटें दीं लेकिन वे हार गईं, जिससे हम हार गए। वोट कांग्रेस के पास है ही नहीं।

Recommended Video

    Lalu Yadav का बड़ा बयान, कहा- 2020 के विधानसभा चुनाव में Congress के चलते RJD हारी | वनइंडिया हिंदी
    rjd supremo lalu prasad yadav statement on alliance with congress

    बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी लालू प्रसाद यादव के साथ इंटरव्यू के दौरान मौजूद थे। राजद प्रमुख ने गठबंधन के भविष्य पर किसी भी प्रतिक्रिया से परहेज करते हुए कहा कि भविष्य का बात भविष्य में देखी जाएगी। साल 2000 में राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ था। हालांकि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले लड़ी थी।

    कांग्रेस पहले से ही कमजोर है और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर गठबंधन कमजोर नजर आ रहा है। दिसंबर 2021 में बिहार के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें राजद ने कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दिया और वहीं राज्य विधान परिषद में 24 सीटों के लिए आगामी चुनावों में राजद ने कांग्रेस को दो सीटों की पेशकश की थी। हालांकि कांग्रेस अब अकेले चुनाव लड़ने वाली है।

    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें बड़बड़ाना नहीं चाहिए। उन्हें खुश होना चाहिए। वे सिर्फ दो सीटों से खुश नहीं हैं। अब उनके पास चुनाव लड़ने के लिए सभी 24 सीटें हैं। साल 2020 में कांग्रेस के साथ 70 सीटों के सौदे पर बातचीत करने वाले तेजस्वी यादव ने भविष्य की किसी भी योजना के लिए प्रतिबद्ध नहीं किया, लेकिन कहा कि पार्टियां लक्ष्य साझा करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+