'मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी...', प्राण प्रतिष्ठा से पहले RJD समर्थकों ने लगाए विवादित पोस्टर

अयोध्‍या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा की भव्‍य तैयारियां चल रही है। इसी बीच बिहार में आरजेडी ने एक विवादित पोस्‍टर लगाकर बवाल मचा दिया है। इस पोस्‍टर में मंदिर को गुलामी का रास्‍ता और स्‍कूल को जीवन में प्रकाश मार्ग बताया गया है। आरजेडी ने ये पोस्‍टर पटना में बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के आवास के सामने लगाया है।

RJD

दरअसल, ये पोस्‍टर आरजेडी समर्थकों ने भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की जयंती समारोह के अवसर पर लगाए हैं।

एक ओर जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में घर-घर में अक्षत निमंत्रण भेजे जाने की शुरूआत हो चुकी है वहीं दूसरी ओर बिहार में पोस्‍टर के जरिए मंदिर को मानसिक गुलामी करार दिया है। आरजेडी के इस बयान से राजनीति गरमाती नजर आ रही है।

लालू-राबड़ी आवास के बाहर लगाए गए इन पोस्‍टर में सनातन और हिंदू देवी देवताओं पर विवादित बयान देने वाले आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह की फोटो के अलावा लालू यादव, राबड़ी देवी के अलावा बिहार के वर्तमान उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव की फोटो लगी हुई है। इसके अलावा सावित्री बाई फूले की एक फोटो भी लगाई है।


इस पोस्‍टर में लिखा है

मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्‍कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का मार्ग। जब मंदिर की घंटी बजती है तो हमें संदेश देती है कि हम अंधविश्वास, पाखंड, मूर्खता और अज्ञानता की ओर बढ़ रहे हैं और जब स्‍कूल की घंटी बजती है तो हमें यह संदेश मिलता है कि हम तर्कपूर्ण ज्ञान और वैज्ञानिकता व प्रकाश की ओर बढ़ रहे हैं। अब तय करना है कि आपको किस तरफ जाना है: सावित्री बाई फूले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+