बिहारः ED ने राजद सांसद अमरेंद्रधारी सिंह को कोर्ट में किया पेश, मांगी 14 दिन की रिमांड
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सासंद एडी सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने उर्वरक घोटाले के मामले में राज्यसभा सांसद अमरेंद्रधारी सिंह उर्फ एडी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सांसद एडी सिंह का मेडिकल जांच करवाया गया और उसके बाद ईडी दफ्तर ले जाकर उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें ईडी ने कोर्ट में पेश किया। राजद के सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को दिल्ली की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने ईडी के वकीलों की दलीलें नोट करने के बाद रिमांड आवेदन पर आदेश सुरक्षित रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद एडी सिंह की गिरफ्तारी बहुचर्चित फर्टिलाइजर घोटाला मामले में की गई है। कुछ समय पूर्व ही सीबीआई ने एक मामला दर्ज किया था।

उसी मामले के आधार पर ईडी ने इस केस को अपने संज्ञान में लिया और कार्रवाई की है। दिल्ली, मुम्बई, हरियाणा सहित करीब 12 जगहों पर छापेमारी भी की गई थी।अमरेंद्रधारी सिंहु पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के काफी करीबी हैं यही कारण है कि लालू ने राज्यसभा भेजने के लिए उनके नाम पर भरोसा जताया था। पटना से सटे बिक्रम इलाके के रहने वाले और भूमिहार समाज से आने वाले अमरेंद्रधारी को लालू काफी लंबे समय से जानते हैं।
इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि एडी सिंह कांग्रेस नेता अहमद पटेल के काफी करीबी थे। कहा जाता है कि एडी सिंह जमींदार परिवार से आते हैं और पटना जिले के अंइखन गांव में उनके पास एक हजार बीघा जमीन है। वो रियल एस्टेट में भी काम करते हैं और 13 देशों में फर्टिलाइजर और केमिकल का कारोबार है।












Click it and Unblock the Notifications