बिहार: अपनी ही सियासी चाल में घिरी भाजपा, अब RJD नेता पूछ रहे सवाल, क्या सुशील मोदी देंगे जवाब ?
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
पटना, 20 अगस्त 2022। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही भाजपा प्रदेश सरकार पर निशाना साध रही है। तेज प्रताप यादव की विभागीय बैठक में उनके जीजा की तस्वीर वायरल होने के बाद भाजपा ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा था। वहीं तेजस्वी यादव की बैठक में भी कार्यकर्ता को बैठान पर भाजपा हमलावर हुई थी। तेज प्रताप मीटिंग में मीसा भारती के पति शैलेश कुमार मौजूद थे, इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। वहीं अब राजद नेताओं ने भाजपा को उसी की सियासी चाल में घेरना शुरू कर दिया है।

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है-RJD
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप की बैठक में कार्यकर्ताओं और रिश्तेदार के शामिल होने की सवाल पर कहा कि तेज प्रताप से शैलेश मिलने गए थे। वक्त बैठक हो रही थी इसलिए उन्हें वहां बैठकर इंतजार करने के लिए कहा गया। किसी मंत्री के चैंबर में जाना गुनाह नहीं है । वहीं उन्होंने कहा कि बिहार के संजय यादव पिछली बार तेजस्वी यादव के ओएसडी थे। इस बार सरकार बने हुए बहुत कम समय हुआ है इसलिए नोटिफिकेशन जारी होने में देरी हो गई है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए भाजपा वाले कुछ भी मुद्दा बना रहे हैं।

क्या सुशील मोदी जवाब देंगे ?- राजद
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं, उन्होंन कहा कि क्या भाजपा या सुशील मोदी इन सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने सवाल पूछा की केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बेटा अर्जित शाश्वत उनके साथ मीटिंग में मौजूद रहता है। क्या सुशील मोदी उस पर कुछ बोलेंगे? इसके साथ ही उन्होंने तंज़ कस्ते हुए कहा कि सत्ता जाने से बौखलाए और अपनी ही पार्टी में दूर फेंक दिए गए बेचारे सुशील मोदी जी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें त्वरित इलाज की सख़्त ज़रूरत है।

अपनी ही सियासी चाल में घिरी भाजपा
शक्ति यादव ने ज़ुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बुढ़ापे में बेशर्मी की पराकाष्ठा पार चुके सुशील मोदी कालिदास बन चुके हैं। बलात्कारियों और गुंडों की पार्टी भाजपा के भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की काली करतूतों पर बोलते समय इनकी ख़ाकी हाफ़ पैंट गीली हो जाती है। एक हफ़्ते पहले तक ये नितिन नवीन भाजपा कोटे से बिहार का पथ निर्माण मंत्री थे। पत्नी सहित इनका पूरा परिवार मंत्री के चेम्बर और विभाग में जाता था, अधिकारियों से मिलता था। सुशील मोदी, क्या इस पर कुछ बोलेंगे या भाजपा विधायकों, मंत्रियों की ओर पोल खुलवाते रहेंगे?

भाजपा विधायकों पर भी साधा निशाना
राजद ने कहा कि परिहार के भाजपा विधायक का पति जो हत्या के प्रयास मे सजायाफ्ता होने के बावजूद डीएम, एसपी ,एसडीओ, बीडीओ के साथ मीटिंग मे बैठता है। उन्हें संबोधित करता है, बीडीओ के साथ जनता दरबार लगाता है। उन्होंने सुशील मोदी से मुखातिब होते हुए कहा कि एक सजायाफ्ता अपराधी को पीछे, सामने या फिर कहीं भी बैठना ही नही चाहिए? तस्वीर भाजपा के महाजंगलराज की है। अगर कहीं नैतिकता बची है तो सुशील मोदी इस पर भी प्रवचन दें। वहीं भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री रहे तारकिशोर प्रसाद पर भी निशाना साधते हुए भोजपुरी अंदाज़ में कहा कि तारकिशोर आपन बहु और साला के ठेका कौन परिवार समायोजन स्कीम में देहऽले रहऽलन ? 5 करोड़ साला-बहु और 49 करोड़ आपन नज़दीकी लोगऽन के बंदरबाँट पर कुछ बोलऽअ। गाल बजाऽए के अलावा और कुछ आवे ला ?
ये भी पढ़ें: विश्व में मशहूर हैं बिहार के ये पांच वाटरफॉल, कम ख़र्च में उठा सकते हैं विदेशी नज़ारे का लुत्फ़












Click it and Unblock the Notifications