बिहारः 500 मीटर दूर ही चला था राजद का काफिला, प्रशासन ने भेजा वापस

पटना। मंगलवार को भी प्रदेश की राजधानी पटना में राजद का महंगाई के विरुद्ध दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा लेकिन कुछ देर में ही खत्म हो गया। सोमवार को दोपहर के करीब 12 बजे पार्टी कार्यालय से जुलूस अभी केवल 500 मीटर दूर आयकर गोलंबर के पास ही पहुंचा था कि प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर जुलूस को रोक दिया। हालांकि प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जुलूस, धरना प्रदर्शन किया जाए। इसके बाद भी राजद ने प्रदर्शन किया। इससे पूर्व जुलूस को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रवाना किया था।

rjd protest administration return all party worker due to covid guideline

प्रदर्शन में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ता कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। कई कार्यकर्ताओं ने टमटम और साइकिल पर बैठ जुलूस में हिस्सा लिया। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें इस तरह से बढ़ती जा रही है कि हर आदमी परेशान है। उन्होंने कहा, 'आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

बगल के मुल्क में पेट्रोल-डीजल आधे दामों पर बिक रहे हैं। भाजपा के लोग चीख-चीख कर कर रहे थे अच्छे दिन आएंगे। महंगाई खत्म कर देंगे। आज आम आदमी बेबस हो चुके हैं। पेट्रोल खरीदने का पैसा नहीं है। जो मार जनता सह रही है उनकी आवाज को उठाना हमारा फर्ज हैं। इस सरकार से सब लोग नाखुश हैं। हमलोग मांग करते हैं सरकार कम से कम अपने वादे पर खरी उतरी'।

राजद कार्यालय से निकलकर जुलूस को इनकम टैक्स चौराहा और डाक बंगला होते हुए छज्जू बाग स्थित समाहरणालय जाना था। इनकम टैक्स चौराहा पर जुलूस को रोकने के बाद राजद का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल समाहरणालय पहुंचा और वहां ज्ञापन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+