जिस मंत्री को लेकर तेजस्वी यादव करते रहे ट्वीट, उनको मुबारकबाद देने पहुंच गए राजद सांसद
पटना। बिहार में शिक्षा मंत्री का पद मेवालाल चौधरी को मिलने के बाद राजद हमलावर हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादवी ने मेवालाल चौधरी को एनडीए की सरकार में शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर नीतीश सरकार को घेरा है। मेवालाल चौधरी को भ्रष्ट बताते हुए लगातार हमले कर रहे हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक समाज से किसी को भी मंत्री नहीं बनाने का मुद्दा भी उठा रहे हैं।

Recommended Video
वहीं दूसरी ओर आरजेडी के ही अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले सांसद अशफाक करीम ने नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री बनाए गए मेवालाल चौधरी से मिलकर उन्हें बधाई दी है। इस दौरान जब मामला फंसने लगा तो उन्होंने अजीबो गरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे मेवाला चौधरी ने नहीं, बिहार के शिक्षा मंत्री से मिलने गए थे।
बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार पर कुर्सी की खातिर अपराध, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता पर प्रवचन देने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि भ्रष्टाचार मामलों में भगोड़े आरोपित रहे मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बना दिया गया है।
साथ ही उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि अल्पसंख्यक समुदायों में से किसी को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है। बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधियों की मौज और रिकॉर्ड तोड़ अपराध की बहार है। इसके पहले भी तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में भी तेजस्वी ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में आरोपित मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाने पर सवाल खड़े किए थे।












Click it and Unblock the Notifications