धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाए जाने पर राजद विधायकों ने किया विधानसभा से वॉकआउट
पटना। बिहार में अब धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। इस मामले को लेकर मंगलवार को बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद सरकार के जवाब से नाराज होकर राजद ने सदन से वॉक आउट कर दिया। राजद विधायक सुधाकर सिंह ने धान खरीद का मुद्दा उठाया था। इस मामले में सवाल उठाते हुए उन्होंने धान खरीद की तारीख को बढ़ाकर 25 मार्च तक करने की मांग की थी।

वहीं राजद विधायक के सवाल पर जवाब देते हुए बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 21 फरवरी तक बिहार में 35.5 लाख मैट्रिक टन से अधिक धान की खरीदारी हुई है। ऐसे में अब धान की अधिप्राप्ति की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने यह भी दावा किया कि बिहार में अब तक सबसे ज्यादा धान की खरीद हुई है।
साथ ही कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के पास अब धान नहीं है ऐसे में मिलर और बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए अब सरकार धान खरीद की तारीख नहीं बढ़ाएगी। धान खरीदारी के मामले में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कूद पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार और धान नहीं खरीद सकती है। इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया हैष दान खरीद मामले में सरकार के जवाब से नाराज होकर राजग ने सदन से वॉकआउट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications