तेज प्रताप ने शुरू किया अगरबत्ती बनाने का बिजनेस, इसी काम को करने की बताई ये खास वजह
पटना, 8 जुलाई: राष्ट्रीय जनता दल के विधायक, पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अगरबत्ती बनाने का बिजनेश शुरू किया है। उन्होंने इसे एलआर (लार्जेस्ट रीच) का नाम दिया है। तेज प्रताप का कहना है कि वो धार्मिक आदमी हैं और लंबे समय से पूजा करता रहा हूं। इसलिए अगरबत्ती से मेरा खास लगाव है।

तेज प्रताप का कहना है कि दिल्ली में मेरा एक दोस्त अपनी फैक्ट्री में फूलों से अगरबत्ती बनाता है। उससे मैं काफी प्रभावित हूं और उसी से प्रभावित होकर मैंने ये काम शुरू किया है। तेज प्रताप ने पटना के पास दानापुर में अगरबत्ती की ये फैक्ट्री शुरू की है। ये लालू यादव की गौशाला है। जहां लालू प्रसाद यादव बड़ी संख्या में गाय और भैंस रखते रहे हैं। अब इस फैक्ट्री में अगरबत्तियां बनती हैं और पटना में शोरूम में बेची जाती है।
हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव अपने खास अंदाज के लिए खूब मशहूर रहे हैं। उनकी कृष्ण की भक्ति करते हुए तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। वो कृष्ण का वेश बनाकर भी अक्सर घूमते देखे जाते हैं। अब उन्होंने बिजनेस भी अगरबत्ती का ही शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications