RJD विधायक के बेटे पर आरोप, रोडरेज में युवक को मारा चाकू

नई दिल्ली। बिहार में आरजेडी विधायक के बेटे पर रोड रेज के बाद एक युवक की पिटाई का आरोप लगा है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी विधायक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

pintu rjd

रोडरेज में युवक को विधायक पुत्र ने मारा चाकू

क्या बिहार में एक बार फिर गुंडाराज की वापसी हो रही है? ये सवाल इसलिए क्योंकि बिहार की नीतीश सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक के बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में आरजेडी विधायक विरेंद्र सिन्हा के बेटे कुणाल पर रोड रेज के चलते एक शख्स से मार-पीट का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने कुणाल को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस बीच जिस शख्स पर कुणाल ने हमला किया उसकी हालत बेहद गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

आरजेडी विधायक ने बेटे का किया बचाव

दूसरी ओर ओबरा से आरजेडी विधायक विरेंद्र सिन्हा ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि मेरा बेटा (कुणाल) निर्दोष है। उसने किसी से मारपीट नहीं की। आप वहां मौजूद लोगों से इस बारे में जानकारी ले सकते हैं।

अपने बेटे का बचाव करते हुए विरेंद्र सिन्हा ने घायल शख्स पिंटू पर ही कई गंभीर आरोप लगा दिए। विरेंद्र सिन्हा ने बताया कि पिंटू आपराधिक पृष्ठभूमि का शख्स है। वह मेरे बेटे की कार को ओवरटेक करना चाहता था। हो सकता है उसकी योजना मेरे बेटे को मारने की रही हो।

दूसरी ओर पीड़ित पिंटू कुमार ने बताया कि कुणाल ने उस पर धौंस दिखाते हुए कहा कि उनके पिता विधायक हैं इसलिए मैं उनके आदेश का पालन करूं, लेकिन मैंने उनकी बात का समर्थन नहीं किया। जिसके चलते उन्होंने मेरी पिटाई कर दी।

पुलिस ने आरोपी कुणाल को किया गिरफ्तार

पूरा मामला उस समय सामने आया जब आरजेडी विधायक के बेटे कुणाल अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। इस बीच ओवरटेक को लेकर उनकी पिंटू कुमार नाम के शख्स से विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ गया कि कुणाल ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। कुणाल ने पिंटू पर चाकू से भी हमला किया।

घटना के बाद तुरंत ही घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इस बीच विपक्ष को बिहार की जेडीयू-आरजेडी गठबंधन सरकार को घेरने का एक मौका और मिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+