रघुवंश बाबू की चिट्ठी पर RJD ने उठाए सवाल तो BJP ने कहा- राजद गंवारों की पार्टी है
पटना। बिहार के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की मौत के बाद उनके पत्र को लेकर राजनीति गर्मायी हुई है। रघुवंश बाबू की मौत के बाद श्रद्धांजलि देने के बाद अब राजद के नेता खुलेआम उनके द्वारा लिखी गई चिट्ठी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दरअसल, मौत से पहले रघुवंश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के नाम से कई चिट्ठियां लिखी थीं, लेकिन राजद का आरोप है कि यह चिट्ठियां और इनकी टाइमिंग अपने आप में संदेहास्पद हैं।

राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि रघुवंश सिंह के पत्र में सरकार ने साजिश की है। कोई भी व्यक्ति आईसीयू से पत्र नहीं लिख सकता है। इसके अलावा उन्हीं के पार्टी के एक और एमएलसी सुबोध यादव ने पूछा है कि भला आईसीयू में भर्ती इंसान चिट्ठी कैसे लिख सकता है।
एमएलसी सुबोध ने कहा कि कोविड के बाद रघुवंश बाबु से मेरी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा था कि आरजेडी छोड़ने का सवाल ही नहीं है, बावजूद इसके ऐसी चिट्ठी पर सवाल खड़ा होता है। सरकार चिट्ठी पर सियासत कर रही है। वहीं आरजेडी के इन आरोपों पर एनडीए के नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
बीजेपी ने आरजेडी के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी अनपढ़ और गवारों की जमात है। पार्टी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि जिंदा रहते रघुवंश प्रसाद को लोटा भर पानी बताया और आज उनके जैसे विद्वान व्यक्ति की लेखनी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। रघूवंश बाबू की आह से आरजेडी बर्बाद हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications