बिहारः नौकरी और रोजगार को लेकर तेजस्वी ने सरकार को लिया आड़े हाथ, याद दिलाया वादा
पटना। प्रदेश में नौकरी और रोजगार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक साल में 15 लाख नौकरियां खत्म हुई हैं। राज्य सरकार ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उस वादे का क्या हुआ, सरकार बताने की स्थिति में नहीं है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है।

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि विगत एक वर्ष में बिहार में 15 लाख नौकरियाँ और रोजगार समाप्त हुए है।NDA सरकार का 19 लाख नौकरियाँ/रोजगार देने का वादा था लेकिन क्या हुआ? सोचिए, डबल इंजन सरकार के झूठ ने आपके वर्तमान और भविष्य को कैसे बर्बाद कर दिया है? बेरोजगारी, बेकारी और महंगाई के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
बता दें कि इससे पहले भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमला बोला था। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि एनडीए सरकार में सत्तारूढ़ दल व बेखौफ अफसरों के लिए भ्रष्टाचार बाएँ हाथ का खेल बन गया है। दोनों मिलकर अवैध कमाई करते हैं और नागरिक घूस, सरकारी बेपरवाही, परेशानी व भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में पिस कर रह जाते हैं। जनता भटक भटक कर रह जाती है पर सुनवाई, कार्रवाई का नामोनिशान नहीं होता।
तेजस्वी ने मंगलवार की सुबह ट्वीट करते हुए कहा कि सोचिए, डबल इंजन सरकार के झूठे वादों ने बिहार के लोगों का वर्तमान और भविष्य कैसे बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, बेकारी और महंगाई के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। राज्य की जनता के हक के लिए वे लड़ते रहे हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रखेंगे। उनके लिए सरकार से अधिक महत्वपूर्ण जनसरोकार है।
तेजस्वी यादव ने बॉलीवुड के महान गीतकार शैलेंद्र के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि प्रेमियों, क्रांतिकारियों, गरीबों, वंचितों और उत्पीडितों के दर्द,जुनून और जोश को अपनी हज़ारों रचनाओं के माध्यम से उतार लोगों को प्रेरित करने वाले बिहार की माटी के लाल भारतीय फ़िल्म इतिहास के सबसे लोकप्रिय, सफल व महान गीतकार, महाकवि दलित विभूति शैलेंद्र साहब की जयंती पर शत-शत नमन।












Click it and Unblock the Notifications