RJD नेता तेज प्रताप यादव ने मांगी Y श्रेणी की सुरक्षा, रविवार को हुआ था सरकारी आवास पर हमला
पटना, फरवरी 14। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी के नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार पुलिस डीजीपी को खत लिखर Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। तेज प्रताप यादव ने डीजीपी को लिखे खत में कहा है कि मैं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभाल चुका हूं, हर रोज मुझसे हजारों लोग मिलने आते हैं। इसके अलावा समय-समय पर मुझे बिहार के नक्सली क्षेत्रों में भी जनता से जुड़ी समस्याओं के लिए जाना पड़ता है, ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व मुझे जान से मारना चाहते हैं, इसलिए आपसे निवेदन है कि मुझे Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का आदेश जारी करें।

Recommended Video
रविवार को हुआ था सरकारी आवास पर हमला
आपको बता दें कि रविवार की रात तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास 2 एम स्टैंड रोड पर 10 लड़कों ने हमला कर दिया था और युवा RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष सृजन स्वराज को धमकी दी थी। यह घटना रविवार शाम 6:30 बजे के करीब हुई थी। अपनी शिकायत में सृजन स्वराज ने कहा था कि गौरव यादव नामक व्यक्ति अपने 10 सहयोगियों के साथ तेज प्रताप के सरकारी आवास में जबरदस्ती घुस आया और हंगामा मचाया था और मुझे जान से मारने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications