राजद नेता ने किया बड़ा दावा, कहा- लालू यादव को जमानत मिल जाती तो नीतीश सरकार नहीं बचती

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं मिलने पर राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि शुक्र मनाएं नीतीश जी, आपकी सरकार बच गई। अगर लालू यादव को जमानत मिल जाती और लालू जी बाहर आते तो नीतीश जी आपकी सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बच पाती। लेकिन खैर दो महीने की और मोहलत दे दी है कोर्ट ने। लेकिन दो महीने के बाद कौन बचाएगा बिहार के डंबल इंजन सरकार को।

rjd leader and mla virendra statement on nitish government

बता दें कि लालू यादव को जमानत नहीं मिलने पर राजद के सभी विधायकों पर निराशा छा गई। वहीं निजी चैनल से बात करते हुए विधायक भाई वीरेंद ने सबसे पहले नीतीश सरकार के बचने की बात कह अपनी नाराजगी जाहिर की। फिर कहा कि लालू यादव को बिहार की डबल इंजन सरकार बाहर नहीं आने देना चाहती है। बिहार के सत्ताधारी दल को भय है कि लालू के बाहर आते ही नीतीश कुमार अपनी सरकार नहीं बचा पाएंगे। लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। लेकिन हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। दो महीने के बाद उम्मीद है कि कोर्ट से लालू जी को राहत मिलेगी।

Recommended Video

    Lalu Yadav Health Update: High Court से जमानत नहीं मिलने से निराश हुए RJD प्रमुख | वनइंडिया हिंदी

    वहीं लालू यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिलने की खबर पर कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है लालू जी को कोर्ट से राहत न मिलना। हमें उम्मीद थी कि लालू जी को जमानत मिल जाएगी। इसके अलावा जदयू प्रवक्ता ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बयान पर कहा कि लालू यादव को बेल न्यायालय को देना है। कोर्ट हर पहलू को ध्यान में रखकर ही फैसला करता है। कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है।

    वहीं भाई वीरेंद्र के दावे पर कहा कि दिन में ख्वाब देखना अब राजद के लोग छोड़ दें। चुनाव में पूरी ताकत और झूठ का सहारा लेकर भी नीतीश कुमार की सरकार बनने से नहीं रोक पाएं। लालू जी ने भी जेल से पूरी कोशिश कर ली थी राजद की सरकार बनाने की। लेकिन जो हुआ वह देश और दुनिया ने देख लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+