विवाद की खबरों के बीच मां राबड़ी की इफ्तार पार्टी में यूं मिले तेजस्वी और तेजप्रताप
पटना। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव में अनबन की खबरों के बीच गुरुवार को पटना में राबड़ी देवी की ओर से दी गई रोजा इफ्तार दावत में दोनों भाई काफी प्यार से एक-दूसरे से मिलते नजर आए। दोनों भाई ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ दिखे। कई दफा तेजप्रताप ने तेजस्वी को कभी टोपी तो कभी रुमाल ओढ़ने में मदद भी की। एक दफा तो तेजप्रताप ने खुद ही तेजस्वी को टोपी ओढ़ाई।

आई थी अनबन की खबरें
हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के बेटों के बीच अनबन की खबरें आई थीं। हालांकि दोनों भाईयों ने इस पर सफाई दी थी और तेजप्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी को कलेजे का टुकड़ा कहा था। इसके बाद गुरुवार को भी वो मां राबड़ी देवी की इफ्ताप पार्टी में काफी प्यार से मिलते दिखे। लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।

शत्रुघ्न भी पहुंचे
राजद की ओर से 5 देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी समेत राज्य कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बिहार की सत्ता में बीजेपी के सहयोगी पार्टी जेडीयू ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें ना जाकर शत्रुघ्न सिन्हा राजद की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचे सिन्हा ने कहा कि, सिचुएशन कुछ भी हो, लोकेशन यही होगा। उन्होंने कहा कि लालू जी से पारिवारिक संबंध है, इस नाते आया।

नीतीश कुमार को भी बुलाया था
इफ्तार पार्टी में तेजस्वी यादव ने बिहार के सभी बड़े नेताओं को बुलाया, हालांकि कुछ लोग नहीं पहुंचे। तेजस्वी ने बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इफ्तार की दावत में बुलाया लेकिन वो नहीं आए।

फेसबुक पर शेयर की तस्वीरें
इफ्तार पार्टी की तस्वीरें तेजस्वी ने फेसबुक पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, 'कल पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी ने पटना में दावत-ए -इफ्तार का आयोजन किया जिसमे राज्य के कोने कोने से हजारों की संख्या मे रोजेदारों, शुभचिन्तकों, महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं विधायकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत की। इस अवसर पर सामूहिक मगरिब की नमाज अदा की गई और देश, दुनिया एवं राज्य मे अमन शांति एवं भाईचारा के लिये दुआयें की गई।'
-
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट? -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! अचानक बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुम्मा आज, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या है आपके शहर में नमाज का टाइम?












Click it and Unblock the Notifications