बिहार चुनाव: लालू यादव की पार्टी ने पहले चरण की 41 में से 2 सीटों पर मुस्लिम, 19 पर उतारे यादव उम्मीदवार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन एवं एनडीए के दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है। अब सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में लगे हैं। पहले चरण की सीटों पर मतदान इसी माह होगा, ऐसे में लालू यादव की पार्टी राजद ने 41 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, राजद ने 2 मुस्लिमों को टिकट दिया है। जबकि, 19 सीटों के लिए यादव उम्मीदवारों के नाम उजागर किए हैं।

tejashwi yadav and tej pratap yadav

Recommended Video

      Bihar Assembly Elections 2020: RJD ने किया Candidates का ऐलान, यहां देखिए लिस्ट | वनइंडिया हिंदी

      यादव ही राजद का मुख्य वोट बैंक रहे हैं और मुस्लिम वोटरों का झुकाव भी उनकी ओर रहा है। ऐसे में राजद ने पहले चरण के प्रत्याशियों के चयन में जातिगत गणित का पूरा ध्यान रखा है। मुस्लिम-यादव (एमवाई) समीकरण को साधने के साथ ही पार्टी ने दलितों, अति पिछड़ों पर भी फोकस किया है। वहीं, महागठबंधन से रालोसपा के अलग होने के बाद कोरी समाज को भी साधने की कोशिश राजद ने की है। राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार और वैश्य समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

      tejashwi yadav and tej pratap yadav

      बहरहाल, जिस बात की चर्चा हो रही है, वो ये है कि मौजूदा मुख्य विपक्षी दल ने पहले चरण के चुनाव के लिए सर्वाधिक 19 टिकट यादव प्रत्याशी उतारे हैं। पिछले चुनाव में 71 में से 54 सीटें महागठबंधन के पास थीं। जिनमें से राजद के पास यहां से 25 विधायक हुए। इस बार, राजद को इस चरण में 41 सीटें मिली हैं। जिन प्रत्याशियों को सिंबल दिए गए हैं, उनमें से 20 यादव ही बताए जा रहे हैं।

      कई विधायकों का इस बार कटा पत्ता
      राजद ने इस बार कई विधायकों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं दिया है। पहले चरण में ही पार्टी के आधा दर्जन से अधिक विधायक बेटिकट हो गए हैं। इन ​नेताओं में ओबरा के बिजेंदर प्रसाद, मखदूमपुर से सूबेदार दास, अतरी से कुंती देवी शामिल हैं। वहीं, राज्य की आरा, अरवल, पालीगंज और काराकाट सिटिंग सीट माले के खाते में चली गई हैं। माले राजद का ही सहयोगी दल है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+