ट्रेड यूनियन के हड़ताल पर भैंसों के साथ सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, सड़क पर की आगजनी

पटना। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। इस देशव्यापी हड़ताल का असर पटना सहित राज्य के दूसरे जिलों के बैंक, बीएसएनल, आयकर कार्यालय पर भी पड़ेगा। इस सर्वव्यापी हड़ताल में स्टेट बैंक की शाखाओं को छोड़कर तमाम व्यावसायिक बैंक, ग्रामीण बैंक और कोऑपरेटिव बैंकों के ज्यादातर कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

rjd gave support to trade bharat band in bihar

गुरुवार की सुबह वैशाली जिले में भी ट्रेड यूनियन की हड़ताल का असर दिखा। जिले के भगवानपुर में केंद्रीय ट्रेन यूनियनों के भारत बंद के समर्थन में राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ता एनएच 22 पर भैंस के साथ नजर आए। वहीं सड़क पर आगजनी भी कर दी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाएं।

सड़क जाम होने के कारण हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क को घेर रखा था, जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई थी। वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही दीपक जलाकर केंद्र सरकार के महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला अत्याचार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

दरअसल, गुरुवार को ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है, जिसमें 10 केंद्रीय श्रमिक संगठन और प्रदेश के कर्मचारी संगठन सहित संगठित और असंगठित क्षेत्र के संगठन शामिल हैं। बिहार के अलावा अन्य प्रदेशों में श्रमिक हड़ताल पर हैं। पूरे देश में इस बंद को सफल बनाने के लिए श्रमिक और अन्य कर्मचारी संगठन लगातार तैयारी कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+