तेजस्वी के मुद्दे पर घर में बढ़ा झगड़ा, राबड़ी दिखा रहीं लालू को आंखें!

टाइम्स नाउ के सूत्रों ने दावा किया है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें, हालांकि राबड़ी देवी इसके लिए तैयार नहीं हैं।

नई दिल्ली। बिहार में चल रही महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मुद्दे पर जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। जहां जेडीयू की मांग है कि तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें अपना पक्ष साफ करना चाहिए या फिर पद से इस्तीफा देना चाहिए। दूसरी ओर आरजेडी ने तेजस्वी के इस्तीफे से साफ इंकार कर दिया है। इस बीच पता चला है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की राय भी इस मामले पर अलग-अलग है।

क्या तेजस्वी देंगे इस्तीफा?

तेजस्वी यादव पर जेडीयू-आरजेडी आमने-सामने

तेजस्वी यादव पर जेडीयू-आरजेडी आमने-सामने

तेजस्वी यादव को लेकर गठबंधन में घमासान जारी है। इस बीच टाइम्स नाउ के सूत्रों ने दावा किया है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें, हालांकि राबड़ी देवी इसके लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के इस्तीफा देना का विरोध किया है। टाइम्स नाउ ने ट्वीट के जरिए इस बात का दावा किया है।

तेजस्वी पर लालू-राबड़ी की भी अलग-अलग राय

तेजस्वी पर लालू-राबड़ी की भी अलग-अलग राय

दूसरी ओर बीजेपी लगातार तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को मुद्दा बना रही है। उनकी तरफ से तेजस्वी यादव के बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। दूसरी ओर जेडीयू भी तेजस्वी यादव के रवैये से खफा दिख रही है।

महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं

महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं

बताया जा रहा है कि जेडीयू के अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार किसी भी हाल में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे। ऐसे में तेजस्वी यादव के मुद्दे पर आरजेडी का आखिरी फैसला क्या होगा ये जल्द ही साफ हो जाएगा।

तेजस्वी यादव पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

तेजस्वी यादव पर लगे हैं भ्रष्टाचार के आरोप

इस बीच तेजस्वी यादव सोमवार को मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर अपनी बात कही। हालांकि जब उनसे जेडीयू-आरजेडी में तनानती और इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+