पटना: जेल जाने के लिए मिला 'इनाम' हर महीने 10 हजार रु. लेंगे लालू
जेपी सेनानी सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 25 हजार व्यक्तियों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है और 3100 के आस-पास आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।
पटना। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को मिला जेल जाने का इनाम। अब हर महीने उन्हें दस हजार रुपये मिलेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि बड़े लोगों के लिए क्या कोई अलग कानून होता है। जो जेल जाने का इनाम पाते हैं। तो कंफ्यूज मत होइए हम आपको बताते हैं कि यह राशि उन्हें जेपी सेनानी सम्मान योजना के तहत पेंशन मे मिलेगी। ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: मुलायम के समधी लालू ने सुलह के लिए किया अखिलेश को फोन, मिला टका सा जवाब

जेपी सेनानी सम्मान योजना के तहत लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ उन सभी लोगों को दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी जो इस आंदोलन में जेल गए थे। बता दें कि जेपी सेनानी सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 25 हजार व्यक्तियों को पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है और 3100 के आस-पास आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। यह योजना राज्य में वर्ष 2009 से लागू है। इस योजना की पेंशन राशि दो तरीके की है पहला 10 हजार की और दूसरा 5 हजार की ।
जेपी आंदोलन के दौरान जिन्होंने जेल में 6 महीने से कम समय बिताया है उन्हें पांच हजार की राशि दी जाती है। वहीं, आंदोलन के दौरान छह माह से ज्यादा जेल में रहने वाले व्यक्तियों के लिए पेंशन की राशि 10 हजार रुपये प्रतिमाह है। लालू प्रसाद यादव इस आंदोलन के दौरान छह माह से ज्यादा समय तक जेल में रहे थे। इसी के तहत लालू को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। यह योजना वर्ष 2009 से लागू है जिसके कारण लालू प्रसाद यादव को पेंशन की राशि जून 2009 से ही मिलेगी। पेंशन योजना के अंतर्गत जितने भी आवेदन स्वीकृत किए गए हैं उन्हें भी जून 2009 से ही पेंशन का भुगतान हो रहा है। ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के साथ क्यों नहीं बैठे लालू यादव, उनकी खुद की पार्टी ही कर रही ये सवाल












Click it and Unblock the Notifications