बिहार में मृत और रिटायर्ड अधिकारियों का प्रमोशन, लोगों ने कहा ऐसा भी होता है क्या ?
बिहार सरकार ने साल 2016 और 2017 के प्रभाव से 25 आइएएस अधिकारियों को एडिशनल सेक्रेटरी रैंक पर पदोन्नत किया है।
पटना, 27 जुलाई 2022। बिहार में मृत और रिटायर्ड अधिकारियों के प्रमोशन के मामले में प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब प्रशासनिक सेवाओं में इस तरह से पदोन्नति देने की वजह से ही धीरे-धीरे लोगों का सरकार से मोहभंग हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक काफ़ी वक्त से प्रमोशन लंबित था उसी के मद्देनज़र पदोन्नति हुई है। दरअसल बिहार सरकार ने दो मृत अधिकारी और 14 सेवानिवृत अधिकारी को पदोन्नति दी है। सरकार के इस फ़ैसले पर लोगों में कफ़ी नाराज़गी है, इसके साथ ही सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है।

14 रिटायर्ड अधिकारियों का भी हुआ प्रमोशन
बिहार सरकार ने साल 2016 और 2017 के प्रभाव से 25 आइएएस अधिकारियों को एडिशनल सेक्रेटरी रैंक पर पदोन्नत किया है। ग़ौरतलब है कि सरकार की प्रमोशन वाली लिस्ट में मृत आइएएस अधिकरी विजय रंजन और रामेश्वर पांडेय ना भी शामिल है, उन दोनों की मौत पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से हुई थी। उन दोनों का प्रमोशन जनवरी 2017 के प्रभाव में हुआ है। इतना ही नहीं इस सुची में 14 रिटायर्ड आइएएस अधिकारी का भी नाम शामिल है।

औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की लंबित था प्रमोशन
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी की माने तो 25 अधिकरियों की पदोन्नति कुछ औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की वजह से काफी वक़्त से लंबित थी। उसी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सरकार की तरफ़ से यह फ़ैसला लिया गया है। रिटायर होने के बाद प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में दयानंद मिश्रा, राकेश मोहन, श्यानम किशोर, राज कुमार सिन्हा, अरुण कुमार, निवेदिता राय, ओम प्रकाश पाल, जयशंकर प्रसाद, मनोज कुमार झा, पंकज पटेल, कृष्णायनंद सिंह, रिषिदेव झा, विमलेश कुमार झा, संज कुमार सिंह और प्रभु राम का नाम शामिल है।

मृत और रिटायर्ड अधिकारियों के प्रमोशन पर उठे सवाल
सामान्या प्रशासन विभाग के अधिकारी ने बताया कि रिटायर्ड अधिकारी प्रमोशन की तारीख से बढ़े हुए वेतन पाने के हक़दार होंगे, उन्हे वृद्धि के बकाया वेतन भी मिलेंगे। इसके साथ ही प्रमोशन पाने वाले मृत अधिकरियों के पेंशन में भी पदोन्नति के हिसाब से बढ़ोतरी की जाएगी। आधिकारियों की मौत और सेवानिवृत्ति के बाद मिले प्रमोशन को आम लोग प्रशासनिक नाकामयाबी बता रहे हैं। वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि इन्ही सब चीज़ों की वजह से सरकारी नौकरी में धांधली होती है। आम इंसान काबिल्यत रखते हुए रोज़गार नहीं ले पा रहा है। अब हम लोगों का भी सरकारी नौकरी से मोहभंग हो रहा है।
ये भी पढ़ें: बिहार में गरमाया सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को छुट्टी का मुद्दा, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications