Bihar News:जमुई का अभिषेक Google में लहराएगा परचम, पैकेज इतनी की ख़रीद लेंगे कई लग्ज़री कार

Jobs In Google News: इंसान के अंदर कुछ करने का जज़्बा हो तो वह कामयाबी की मंज़िल पा ही लेता है। कुछ ऐसी ही कहानी है, बिहार जमुई जिले के रहने वाले अभिषेक कुमार की, जिन्हें गूगल ने 2 करोड़ 7 लाख का पैकेज दिया है। बिहार के लाल अभिषेक कुमार की कामयाबी से पूरा ज़िला ही नहीं बल्की पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

NIT पटना से बीटेक की डिग्री हासिल करने वाले अभिषेक अमेज़न (जर्मनी) में पहले काम कर रहे थे। अब वह गूगल के लिए लंदन में काम करेंगे। अपनी मेहनत और लगन से काम इस मुकाम को पाने वाले अभिषेक की कहानी काफी सघर्षपूर्ण रही है। जो कि आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Jobs In Google News

अभिषेक की शुरुआती पढ़ाई झाझा से हुई, वहीं उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पटना से की और फिर कंप्यूटर साइंस में NIT पटना से बीटेक किया। साल 2022 में उन्हें अमेज़न कंपनी बर्लिन (जर्मनी) में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी की शुरुआत की। मेहनत करते रहे और गूगल में अप्लाई किया।

अभिषेक ने खुद के लिए गूगल में जॉब का सपना संजोया था और उसके लिए लगातार मेहनत करते रहे। गूगल में जॉब के लिए अभिषेक को 5 राउंड इंटरव्यू देना पड़ा। सभी में कामयाब होने के बाद उन्हें गूगल की तरफ़ से 2 करोड़ 7 लाख रुपये का पैकेज मिला।

अभिषेक की कामयाबी से पूरे परिवार और जिला समेत प्रदेश के लोग गर्व महसीस कर रहे हैं। जमुई सिविल कोर्ट में उनके पिता इंद्रदेव यादव बतौर वकील काम कर रहे हैं, वहीं उनकी मां मंजू देवी घरेलु महिला हैं। अभिषेक के बड़े भाई दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

मंजू देवी (अभिषेक की मां) ने कहा कि बेटे पर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इंद्रदेव यादव (अभिषेक के पिता) ने कहा कि हमेशा वह बेटे को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए हौसला अफज़ाई करते रहे। गर्व महसूस हो रहा है बेटे को गूगल जैसी बड़ी कंपनी में जॉब मिली है।

अभिषेक ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता पिता को देते हुए कहा कि हमेशा माता-पिता ने उनकी हौसला अफज़ाई की, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। इस कामयाबी से काफी खुश हैं और इस फील्ड काफी नाम कमाते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि बहुत खुशी की बात है, अभिषेक को अच्छ नौकरी मिली है। युवाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी। उनकी पैकेज इतनी है कि कई लग्ज़री कार ख़रीद लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+