सृजन घोटाला: सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी ने किया था करोड़ों का भुगतान

पटना। बिहार के भागलपुर में हुए सृजन घोटाले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस घोटाले का आकंड़ा अब तक हजार करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। वहीं इस घोटाले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस घोटाले में कई बड़े नेताओं और उनके रिश्तेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। अब तक इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व सांसद शाहनवाज़ हुसैन, झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे, भाजपा से अब निलंबित किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के दीपक वर्मा के नाम सामने आए हैं। इन सभी लोगों का मनोरमा देवी और उनके बेटे बहु से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध था।

सृजन घोटाला: सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी ने किया था करोड़ों का भुगतान

अब इस घोटाले में राजनेता से जुड़े एक और नाम सामने आया है वह है रेखा मोदी का जो बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की चचेरी बहन है। रेखा मोदी के संबंध सृजन के संस्थापक मनोरमा देवी से था। मामले की जांच कर रही एजेंसी को एक ऐसे अहम सुराग हाथ लगे जिससे यह पता चला कि सृजन के खाते से भुगतान कर बहुत बड़ी मात्रा में आभूषण खरीदा गया जिसमें हीरे मोती और सोना शामिल है। जो नेताओं और अधिकारियों के घर वालों को गिफ्ट किया जाता था। और यह सभी आभूषण पटना के एक ज्वेलर्स दुकान से खरीदा गया। जब इस मामले में आभूषण दुकानदार जालान जेम्स के मालिक रवि जालान से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि आभूषण खरीदी का पैसा कभी सृजन ने तो कभी रेखा मोदी ने कंपनी के माध्यम से दिया था। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ था।

आपको बताते चलें की रेखा मोदी बिहार के उपमुख्यमंत्री कुमार मोदी की चचेरी बहन है जो राजधानी पटना में रहती है लेकिन इस घोटाले के उजागर होने के बाद वह घर छोड़कर कहीं फरार हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि सुशील मोदी और रेखा मोदी के बीच संबंध पिछले कई वर्षों से ठीक नहीं चल रहा है। किसी बात को लेकर इन दोनों में विवाद हुआ था जो अब तक चल रहा है। वर्ष 2005 में सुशील कुमार मोदी को रेखा मोदी को लेकर कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा था। उस वक्त रेखा मोदी पर गंभीर आरोप लगे थे इस कारण सुशील मोदी पर भी सवाल उठाए जाने लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+