Bihar Weather: बिहार में 29 जनवरी तक रेड अलर्ट, प्रचंड शीत लहर की चपेट में रहेगा प्रदेश

Weather News Bihar: बिहार में सर्दी का सितम जारी है, प्रदेश की राजधानी पटना समेत राज्य के ज्यादातर ज़िले ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग पटना द्वारा लगातार इस बाबत अपडेट आ रही है। इसी क्रम में अब आपदा प्रबंधन विभाग ने भी प्रचंड शीत लहर को लेकर चेतावनी दी है।

आपको बता कि प्रदेश के कुछ ज़िलों में शीत लहर के आसार काफ़ी ज्यादा हैं। स्थानीय लोगों को शीत लहर की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और रात के वक्त विज़िबिलिटी कम होने की वजह से सड़क हादसों की भी ख़बर सामने आ रही है।

Red alert in Bihar till January 29, state will remain in the grip of severe cold wave, weather news

धुंध की वजह से ट्रेन और फ्लाइट भी कैंसिल हो रहे हैं या फिर तय समय से लेट चल रही है। यातायात प्रभावित होने की वजह से लोगों को काम में नुकसान भी हो रहा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। एडवाइजरी के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के निचले भाग में बर्फीली ठंड है।

पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवा की वजह से शीत लहर के क़हर से लोग परेशान है। इसलिए प्रदेश में 29 जनवरी 2024 तक शीत दिवस या अति शीत दिवस जैसे हालात बने रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के विश्लेषण के मुताबिक 25 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ और 27 जनवरी से पश्चिमी हिमालय इलाका प्रभावित होने की संभावना है।

बिहार के ज्यादातर ज़िलों में 25 जनवरी से 29 जनवरी तक अतिशीत दिवस या फिर शीत दिवस जैसे हालात बने रहने की संभावना है। वहीं 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में घने कोहरे का भी पूर्व अनुमान लगाया है। इसी मद्देनज़र लोगों से ठंड से बचने की अपील भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+