पटना के बाढ़ कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, 1 कुख्यात कैदी की मौत, दो घायल

पटना। जिले का सबसे सुरक्षित इलाका कहे जाने वाला कोर्ट परिसर भी अब अपराधियों के निशाने पर हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के बाढ़ कोर्ट का है जहां आज अपराधियों ने जमकर तांडव मचाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गई जबकि दो कैदी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। कैदियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 2 दारोगा और 23 आरक्षियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल के निर्देश पर एमएसपी मनु महाराज ने किया।

पटना के बाढ़ कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, 1 कुख्यात कैदी की मौत, दो घायल

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह जब जेल से कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने कैदियों पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें एक कैदी गुड्डू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो कैदियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि मृतक गुड्डू सिंह कुख्यात अपराधी था जिसके ऊपर हत्या लूट डकैती के दर्जनों मामले दर्ज थे।

मामले की जानकारी देते हुए बाढ़ कोर्ट के एपीपी इंचार्ज रहमान ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब कैदियों को लेकर पुलिस कांस्टेबल कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर गुड्डू सिंह की हत्या कर दी गई। बदमाश घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे। इस घटना के बाद कोर्स कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और अब तक की जांच में जो बात सामने आई है उसमें इस गोलीबारी की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वही घायल कैदियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनका इलाज कराया जा रहा है।

कोर्ट परिसर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई तरह के प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कोर्ट परिसर में कई तरह की गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल चल रही है और मौके पर एसएसपी के साथ-साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंच चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+