लालू यादव रिहा, एक-एक लाख रुपए के दो बेल बॉंड भरने पर जमानत, अब होगी इफ्तार पार्टी?

रांची। बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके राजद सुप्रीमो लालू यादव जेल से रिहा हुए हैं। उन्हें झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटवार जेल के प्रबंधन ने जमानत दिलाई। लालू यहां डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए अवैध निकासी मामले में सजा काट रहे थे। उनकी ओर से उनके वकीलों ने जमानत की अर्जी लगाई थी। जिसे जेल प्रबंधन ने बेल बॉंड भरे जाने पर स्वीकार कर लिया।

Rashtriya Janata Dal (RJD) supremo & Former CM of Bihar Lalu Yadav bail from jail

अब लालू यादव जेल से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, जमानत पर बाहर आने के लिए लालू के वकील ने सीबीआइ कोर्ट में एक-एक लाख के दो बेल बांड भरे। इसके अलावा हाईकोर्ट से तय 10 लाख के जमानत राशि भी काेर्ट में जमा कराया गया। ये प्रक्रिया पूरे होने पर, रांची के होटवार जेल प्रशासन ने रिलीज ऑर्डर ईमेल से दिल्ली एम्स को भेज दिया। अब लालू घर आ-जा सकेंगे।

लालू की रिहाई की खबर के साथ ही अब ये चर्चा शुरू हो गई हैं कि, बिहार में सत्तारूढ़ जदयू की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लालू परिवार भी हिस्सा लेगा। कल भी ये खबर आई थी कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पटना में एक और दावत-ए-इफ्तार पार्टी में मुलाकात कर सकते हैं।

पिछले दिनों लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें उनकी पार्टी राजद यानी कि, राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+