रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन करने आईं पहली पत्नी, फूट-फूट कर रोने लगीं

पटना। लोजपा पूर्व प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना पहुंच चुका है। जिसकी अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं। वहीं सुबह-सुबह रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी भी अपने गांव से पति के पार्थिव शरीर को देखने के लिए पटना स्थित आवास पर पहुंची। जैसे ही उन्होंने दिवंगत मंत्री रामविलास पासवान के शव को देखा वह बेजार होकर रोने लगीं। इस मौके पर चिराग पासवान सहित परिवार के सभी लोग मौजूद थे।

Recommended Video

    Ram Vilas Paswan के निधन की खबर सुनकर पहली पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल | वनइंडिया हिंदी
    ram vilas paswan first wife reached house and crying

    इस दौरान जदयू नेता आरसीपी सिंह और एमएलसी संजीव सिंह, राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय और रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा भी पहुंचे हुए हैं। हाजीपुर से भी अधिक संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। पासवान की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पंजाब से भी कई लोग आए हुए हैं।

    बता दें कि रामविलास पासवान जब 14 वर्ष के थे तभी उनकी शादी राजकुमारी देवी से हुई थी। 1967 में विधायक बनने के बाद राजकुमारी देवी रामविलास पासवान के साथ ब्लॉक स्थित एमएलए फ्लैट में रहीं। फिर रामविलास पासवान एमपी बन गए। उनकी बेटी आशा पासवान 7 साल की थीं तभी से रामविलास पासवान ने इस परिवार से नाता तोड़ लिया था।

    गौरतलब है कि रामविलास पासवान की पहली शादी 1960 में खगड़िया की ही रहने वाली राजकुमारी देवी से हुई थी। इसके बाद साल 1981 में राजकुमारी देवी को तलाक देने की बात उन्होंने खुद कही थी। इसके बाद साल 1983 में पासवान ने रीना शर्मा से दूसरा विवाह किया, जिनसे उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा चिराग पासवान लोजपा के अध्यक्ष हैं और जमुई से सांसद हैं।

    वहीं राजकुमारी देवी खगड़िया के शहरबन्नी गांव में ही रहती हैं। जब से उन्हें पासवान के निधन की जानकारी मिली है लगातार गमगीन है। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बता दें कि रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया था। दरअसल, बीते कुछ महीनों से रामविलास पासवान की सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी और दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पातल में उनके दिल का ऑपरेशन 3 अक्टूबर को देर रात किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+