रामविलास पासवान की पहली बरसी पर बोले चिराग- 'युवा पीढ़ी की प्रेरणा के लिए लगाई जाए एक प्रतिमा'
नई दिल्ली, 12 सितंबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पटना में उनकी याद में एक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें चिराग पासवान ने अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को शामिल होने का न्योता दिया था। दोनों में लंबे वक्त से मतभेद चल रहा। साथ ही ये रामविलास के निधन के बाद पहला मौका है, जब उन्होंने मंच साझा किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए चिराग ने अपने पिता की जमकर तारीफ की।

चिराग ने कहा कि हमारे नेता (रामविलास पासवान ) का 50 साल का सक्रिय राजनीति में बेदाग योगदान रहा है। बिहार सरकार की ओर से उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। मैं चाहता हूं कि राष्ट्रीय शोक की घोषणा हो। साथ ही उनकी एक प्रतिमा भी राज्य में लगाई जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके मार्गदर्शन लें। इसके अलावा चिराग ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की है, जिसका पशुपति पारस ने भी समर्थन किया।
Recommended Video
पीएम मोदी ने लिखा पत्र
वहीं अपने मित्र और कैबिनेट के साथी रहे रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने चिराग पासवान और एलजेपी के नाम एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने पासवान को देश महान सपूत , बिहार का गौरव और सामाजिक न्याय का मसीहा कहा। पीएम के पत्र का साझा करते हुए चिराग ने ट्विटर पर लिखा कि पिता जी के बरखी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश प्राप्त हुआ है। सर आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है।
पारस ने कही ये बात
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने भी रामविलास पासवान को भारतरत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पटना में उनके भाई के सम्मान में एक राष्ट्रीय स्मारक बनना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications