Raksha Bandhan 2023: 'मंजूषा वाली राखी' क्यों है ख़ास, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आर्डर
Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन की धूम के साथ ही देशभर से विभिन्न प्रकार की राखी की भी कई रोचक खबरें पढ़ने को मिल रही हैं। इसी क्रम में आज हम ऐपको बिहार के भागलपुर जिले की ख़ास शैली 'मंजूषा वाली राखी' के बारे में बताने जा रहे हैं।
भागलपुर में कई तरह की राखियां बिक रही हैं लेकिन मंजूषा वाली राखी की काफी ज्यादा डिमांड है। शहर के लोग तो खरीद ही रहे हैं, इसके साथ की ऑनलाइन ऑर्डर पर भी राखियां भेजी जा रही हैं। वजह से भागलपुर के ज़्दायादतर मंजूषा कलाकार राखी बनाने में जुट गए हैं।

मंजूषा वाली राखी की खासियत की बात करें तो यह मंजूषा भागलपुर की ख़ास शैली है। इसे हाथों से तैयार किया जाता है। दाम भी काफि कम, 50 से 100 रुपये तक होता है, आप ऑर्डर देकर अपने पसंद (नाम, डिज़ाइन आदि) से भी राखी बनवा सकते हैं। लोक कला को पहचान दिलाने के लिए कलाधारा टीम बनाई गई है।
निशांत कुमार (अध्यक्ष, कलाधरा यूथ टीम) इस बार मंजूषा वाली राखी को ट्रेंड में लाया है। इसकी ऑनलाइन भी काफी मांग हो रही है। कॉल कर अपनी पसंदीदी डिजाइन वाली राखी तैयार कर मंगवा रहे हैं। इस राखी को पूरी तरह से हाथों से ही बनाया जाता है।
राखी में पेंट भी हाथों से किया जाता है, मंजूषा कलाकारों ने बताया कि इसे बनाने में 3 से 5 रंगों का इस्तेमाल होता है। हरा, गुलाबी और पीला मुख्य रंग हैं, वहीं कुछ कलाकर लाल और नीला भी इस्तेमाल करते हैं। पांच रंगों से तैयार इस राखी के ज़रिए लोक कला को ज़िंदा रखने के लिए सरहानीय पहल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications