रक्सौलः स्वर्ण व्यवसायी और उनके भतीजे पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों की मौत
रक्सौल। बिहार के रक्सौल जिले के शहर के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी कपिलदेव सर्राफ और उनके भतीजे चंदन सर्राफ की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। भतीजे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी की मौत रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में हो गई। इससे पहले घायल स्वर्ण व्यवसायी के बयान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। दो बदमाशों को पहचानने की भी बात कही थी। घटना का कारण रक्सौल का भूमि विवाद बताया है।

वहीं घटना को लेकर रक्सौल डीएसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि बदमाशों की खोज के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। छापेमारी जारी है। इसके पहले जख्मी अवस्था में व्यवसायी ने पुलिस को बताया था कि रक्सौल से अपनी सोने-चांदी की दुकान बंदकर गांव पलवन थाना क्षेत्र के परसौना बाइक से जा रहे थे। उनके साथ उनका भतीजा भी था।
इसी दौरान बहुअरवा डीबनटोला के बीच बांध सड़क पर घात लगाये अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान भतीजे की मौके पर मौत हो गई थी। वारदात के बाद कपिलदेव सरार्फ को गंभीर स्थिति में रक्सौल डंकन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें रक्सौल के एसआरपी अस्पताल लाया गया था। घटना की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पलनवा थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सीमा की घेराबंदी कर छापेमारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications