Rakhi Special 2023: भाइयों के लिए गोबर से राखी बना रहीं बहनें, दूसरे प्रदेशों से भी मिल रहे ऑर्डर
Cow dung Rakhi Aurangabad News: रक्षा बंधन के लिए देश भर में तैयारी शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी राखी के त्योहार को खास बनाने के लिए बहनें जुटी हुई हैं। इस बार बिहार के औरंगाबाद में गोबर से राखी बनाई जा रही है।
औरंगाबाद जिले के पंचदेव धाम परता (कुटुम्बा प्रखंड) में महिलाएं गोबर से राखी तैयार कर रही है। यहां महिलाएं समूह में काम करते हुए रोज़ाना करीब 150 राखी बना रही हैं। इन महिलाओं को विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग से जुड़ी सीमा पांडे प्रशिक्षण दे रही हैं।

प्रयागराज की रहने वाली सीमा पांडेय ने बताया कि उन्हेंन विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग की तरफ से चपरा गौशाला भेजा गया। जब वहां पहुंची तो देखा कि गौशाला में काफी गाय है, लेकिन उनका सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्होंने अशोक सिंह (अध्यक्ष, पंचदेव धाम चपरा) से बात कर गोबर से उत्पाद बनाने का ज़िक्र किया।
पंचदेव धाम चपरा के अध्यक्ष से अशोक सिंह से बात करने के बाद चार महिलाओं के साथ मिलकर गोबर से उत्पाद बनाने पर काम शुरू किया। धीरे-धीरे समूह से और महिलाएं जुड़कर काम करने लगी। वह रोज़ाना 20 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की राखी बनाती हैं। रोज़ाना उन्हों 200 रुपये दिए जाते हैं।
सीमा पांडे की मानें तो यहां बनाई जा रही राखियों के ऑर्डर पटना, दिल्ली और बद्रीनाथ आर्मी कैम्प के साथ अन्य जगहों से भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोबर से बने उत्पाद के कई फायदे हैं, यह रेडिएशन को सोख लेता है। कलाई पर राखी बंधे रहने आप रेडिएशन से भी बचे रहेंगे।
गोबर से बने उत्पाद को कहीं फेंक भी देंगे तो वह कुठ दिनों बाद उर्वरक की शक्ल ले लेगा। इसलिए गोबर से बने उत्पाद को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार आने वाला है, इसलिए गोबर से राखी बनाने पर ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
गोबर से राखी बनाने के अलाव एंटी रेडिएशन चिप, पहनने वाला माला, ब्रेसलेट, दीया, तितली, मूर्तियां, शुभ-लाभ और स्वास्तिक समेत कई चीज़ें बनाई जा रही हैं। गोबर से उत्पाद बनाने पर चर्चा करते हुए सीमा ने बताया कि राखी बनाने के लिए सबसे पहले गोबर सूखने दिया जाता है, जिससे उसकी गंध ना के बराबर हो जाती है।
गोबर के सूखने के बाद उसका चूर्ण तैयार कर हल्दी और चंदन मिलाते हैं। सबसे आखिर में गवार फली का चूर्ण मिलाते हैं। इसके बाद गोबर को आंटे की तरह गूंद लेते हैं। इसमें गवार फली गोंद की तरह काम करती है। इसकी वजह से गोबर का मिश्रण सख्त होने के साथ ही चमकदार भी हो जाती है। राखी को तैयार करने के बाद सुखाकर पेंट करते हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications