VIDEO: नित्यानंद के विवादित बयान पर राबड़ी ने किया पलटवार, कहा- मोदी का गला काटने वाले भी घूम रहे हैं

राबड़ी ने कहा कि 'बीजेपी वाले बोलते हैं कि मोदी की तरफ उठने वाली उंगली और हाथ काट देंगे, मैं कहती हूं कि हिम्मत है तो काटो, नरेंद्र मोदी का हाथ और गला काटने वाले भी बहुत लोग हैं।'

पटना। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के दिए एक विवादित बयान ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया तो पलटवार कर रावड़ी देवी ने अब विवाद को नया मोड़ दे दिया है। दरअसल नित्यानंद राय ने एक कार्यक्रम में बयान देते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी के तरफ उठने वाले हर हाथ हम काट लेंगे। जिसके बाद इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और इसी पर पलटवार करते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित बयान दे डाला। राबड़ी ने कहा कि 'बीजेपी वाले बोलते हैं कि मोदी की तरफ उठने वाली उंगली और हाथ काट देंगे, मैं कहती हूं कि हिम्मत है तो काटो, नरेंद्र मोदी का हाथ और गला काटने वाले भी बहुत लोग हैं।'

Rabri statement against Nithyanad's controversial statement on Modi in Patna

जानकारी के मुताबिक राबड़ी देवी ने इस तरह का विवादित बयान राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में दिया। जहां राजद के तमाम नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे और लालू यादव की ताजपोशी हो रही थी। लालू यादव की ताजपोशी होने के बाद राबड़ी देवी ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ उठने वाले हाथ काटने की बात कर रहे हैं। बीजेपी वालों को ये पता नहीं है कि बिहार में उनके गले काटने के लिए भी लोग घूम रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+