जब बेटे तेजस्वी संग बेर तोड़ती दिखीं राबड़ी देवी, देखिए तस्वीरें
मांं राबड़ी देवी संग बेटे तेजस्वी आवास में बेर तोड़ते और खाते दिखाई दिए। बेर तोड़ती मां की तस्वीरों को यादगार बनाने के लिए तेजस्वी ने इसे मोबाइल में कैद किया।
पटना। हर बेटे की चाहत होती है कि उसकी मां उसे अपने हाथों से कुछ खाने को दे। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अपने बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने हाथों से बेर तोड़कर खिला रही हैं। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें राबड़ी देवी बेटे के साथ बेर तोड़ती नजर आ रही हैं। Read Also: सीएम नीतीश की मीटिंग में सो गए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव


तस्वीर में आप देख सकते हैं कि राबड़ी देवी कितने प्यार से अपने बेटे तेजस्वी को बेर खिला रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने मां के बेर तोड़ने की तस्वीर को यादगार बनाने के लिए मोबाइल में कैद कर लिया। oneindia के संवाददाता जब तेजस्वी के दफ्तर में गए तो उप मुख्यमंत्री ने उनको ये तस्वीरें दीं। आप भी देखिए।




Click it and Unblock the Notifications
