राबड़ी देवी बनीं बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष, दो साल बाद मिली 'कुर्सी'

पटना, 14 अप्रैल: हाल ही में बिहार विधान परिषद की कई सीटों पर चुनाव हुए थे। जिसमें आरजेडी ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस वजह से विधान परिषद में उसका संख्या बल बढ़ गया। ऐसे में अब आरजेडी को मुख्य विपक्षी दल का दर्जा मिल गया। साथ ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष बनाई गई हैं। अब वो ही उच्च सदन में पार्टी का नेतृत्व करेंगी।

bihar

दरअसल बिहार विधान परिषद में कुल 75 सीटें हैं। ऐसे में वहां पर नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए किसी भी पार्टी को 10 प्रतिशत सीट चाहिए। हाल ही में हुए चुनाव में आरजेडी ने 6 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि उसके 5 सदस्य पहले से ही थे। ऐसे में अब उच्च सदन में उसके सदस्यों की संख्या 11 हो गई है। जिसके बाद राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष का पद मिला। इस बारे में बुधवार को बिहार विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी।

इस वजह से छिनी थी कुर्सी
आपको बता दें कि दो साल पहले तक राबड़ी देवी के पास विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद था। उस वक्त पार्टी के 8 सदस्य हुआ करते थे, लेकिन अचानक 5 सदस्यों ने पार्टी बदल ली थी, जिस वजह से उनको पद से हटना पड़ा। अब फिर सदस्यों की संख्या बढ़ने से वो नेता प्रतिपक्ष बन गई हैं।

ये है समीकरण
हाल ही में हुए चुनाव के बाद बिहार विधान परिषद का पूरा समीकरण बदल गया है। अब जेडीयू के 28, बीजेपी के 22, आरजेडी के 11, कांग्रेस के 4, सीपीआई के 2, वीआईपी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और आरएलजेपी के 1-1 सदस्य विधान परिषद में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+