बिहारः पुष्पम प्रिया चौधरी की पार्टी प्लूरल्स ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और काफी लंबा समय लेने के बाद उम्मीदवारी की लिस्ट जारी करना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में खुद को बिहार के सीएम का उम्मीदवार बताकर रातों-रात सुर्खियों में आई प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार से अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Pushpam priya chaudhary plurals party 40 candidate list of bihar assembly election

पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की सूची सोशल मीडिया पर भी जारी की है। पार्टी द्वारा बताया गया है कि बाकि के 31 उम्मीदवारों का नाम अगले 24 घंटे में जारी कर दिया जाएगा। पुष्पम ने अपनी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हम बिहार बदलने की शुरुआत करने जा रहे हैं।

प्लूरल्स पार्टी ने सभी उम्मीदवारों की जाति भी बताई है जिसमें जाति वाले सेक्शन में उनके प्रोफेशन का जिक्र किया गया है। इस पार्टी के उम्मीदवारों में सोशल एक्टिविस्ट, प्रोफेसर, वकील, टीचर, डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन से लेकर किसान और हाउस वाइफ तक शामिल हैं।

पुष्पम प्रिया चौधरी खुद बिहार की 2 सीटों से चुनाव लड़ रही हैं, इसकी घोषणा वो पहले ही कर चुकी हैं। पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र विधानसभा से चुनाव लडेंगी। उन्होंने घोषणा कि थी कि वह दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगी, जिसमें एक क्षेत्र मगध और दूसरा मिथिला होगा।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि " प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर मैं पुष्पम प्रिया चौधरी बिहार की जीवनदायिनी गंगा के उत्तर-तट अवस्थित मिथिला में कला, संस्कृति, भाषा और समरसता के केंद्र मधुबनी ज़िले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र (35) से, जो मैथिल गर्व के सिरमौर और मैथिली कवि-कोकिल महाकवि विद्यापति की जन्मस्थली है, प्लुरल्स की उम्मीदवार होऊँगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+