धीरेंद्र शास्त्री रावण से कॉल पर बात करते हैं, तो इंद्र देव तो उनसे WhatsApp पर जुड़े होंगे- अमिताभ दास

Amitabh Das On Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री पर पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास ने भी तंज़ कसा है।

Purv IPS Amitabh Kumar Das Ne Kasa Bageshwar Baba Dhirendra Shastri Par Tanz

Amitabh Das: वन इंडिया हिंदी से पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर तंज़ कसते हुए कहा है कि, चमत्कारी शक्ति के नाम पर धीरेंद्र शास्त्री लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। कहते हैं कि रावण से कॉल पर बात होती है।

अमिताभ कुमार दास ने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री रावण से बात करता है, तो इंद्र देव से तो वह व्हाटसएप्प पर जुड़े होंगे। उसके कार्यक्रम में लोग गर्मी से बेहोश हो रहे थे, तबीयत बिगड़ रही थी। तो इंद्र देव से बोलकर बारिश करवा देता। भक्तों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाती।

Recommended Video

    Patna में Bageshwar Baba के Poster पर किसने पोती कालिख और लिखा 420 और चोर? | वनइंडिया हिंदी

    धीरेंद्र शास्त्री ढोंगी, पाखंडी, लम्फट बाबा है, चमत्कारी ताकत होने के ढोंग कर लोगों को बेवकूफ़ बना रहा है। समाज में अंध विश्वास को जन्म देकर लोगों को नफरत सिखा रहा है। इस तरह के कई बाबा सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। सड़क पर खेल दिखाने वालों जैसा काम करके चमत्कार का नाम देता है और लोग भी मान ले रहे हैं।

    अमिताभ कुमार दास ने कहा कि यह बाबा नहीं भाजपाई भोंपू है। भाजपा के लिए वह सियासी ज़मीन बना रहा है ताकि 11 महीने बाद होने वाले चुनाव में इसका फायदा दिला सके। धीरेंद्र शास्त्री घूम-घूम कर भाजपा के लिए चुनावी ज़मीन तैयार कर रहा है।

    पटना में जब धीरेंद्र शास्त्री आया तो सबसे ज्यादा भाजपा नेता उत्साहित थे, मनोज तिवारी (सांसद, भाजपा) जिनको लोग 'रिंकिया के पापा' बुलाते हैं। वह बाबा के सार्थी बन कर, धीरेंद्र शास्त्री का ड्राइवर बनकर उनकी गाड़ी चला रहे थे। इसी तरह बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी धीरेंद्र शास्त्री के आगे पीछे कर रहे थे।

    बागेश्वर बाबा भाजपा को भोंपू है, भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही इस तरह के ढोंगियों से मदद लेती रही है। अमिताभ दास ने कहा कि बाबा रामदेव कहता था कि भाजपा की सरकार आएगी तो तेल 35 रुपये लीटर पेट्रोल बिकेगा, अब मोदी जी 9 साल से प्रधानमंत्री हैं और पेट्रोल सौ रुपये लीटर का आंकड़ा छू रहा है।

    ढोंगियों से मदद लेने वाली भाजपा के लिस्ट में धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल है। महावीर मंदिर पटना में मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुणाल (72 बैच के आईपीएस) के साथ धीरेंद्र शास्त्री के बाउंसर ने धक्का मुक्की की। इस तस्वीर को देखकर कई लोग आहत हुए हैं। इससे पता चलता है कि बागेश्वर बाबा कितना अहंकारी है।

    अमिताभ दास ने कहा कि जब धीरेंद्र शास्त्री पैदा भी नहीं हुआ था, आचार्य किशोर कुणाल आईपीएस बन गए थे। आचार्य किशोर कुणाल समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ती हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने बाउंसर से धक्का मुक्की करवाई, इस घटना कि जितनी निंदा की जाए कम है। धीरेंद्र शास्त्री को आचार्य किशोर कुणाल से माफी मांगनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+