पूर्णियाः चार बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की हुई मौत और दो गंभीर रूप से झुलसे

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र की काझा पंचायत स्थित बनियापट्टी गांव में गुरुवार को ठनका गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गये। बच्चों पर ठनका गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए। मृतक बच्चों की पहचान छोटेलाल यादव का 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार यादव एवं शोकील यादव का 14 वर्षीय पुत्र मनखुश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्चों में मनोज यादव के दो पुत्र 10 वर्षीय अमित कुमार एवं 12 वर्षीय शुभम कुमार हैं।

purnia two children died due to thunderstorm

मृतक बालक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर साढ़े तीन बजे बच्चे पास के बहियार में गए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी और तेज आवाज के वज्रपात हुआ। इसमें चारों बच्चे वज्रपात की चपेट में आ गए। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए।

वहीं वज्रपात की घटना की सूचना मिलने पर केनगर पुलिस मृतक के घर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में ले लिया। अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतक के परिजन को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की ओर से चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मकान गिरने से दो बच्चियों की मौत
शुक्रवार की अहले सुबह बिहार के जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के बीरो बिगहा गांव में एक झोपड़ीनुमा मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबने से दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। मृतक बच्चियों की पहचान 10 वर्षीय वंदना कुमारी और 5 वर्षीय ब्यूटी कुमारी के तौर पर हुई है। घायल मां प्यारी देवी और 20 वर्षीय युवती प्रीति देवी दोनों को विशेष इलाज हेतु जहानाबाद के सदर अस्पताल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+