पूर्णियाः जमीनी विवाद के चलते दो लोगों की हत्या, पहले मारी गोली और फिर पीट-पीटकर मार डाला

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के सिंहपुर दियरा पंचायत स्थित बेला गांव में रविवार को जमीनी विवाद के चलते मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में एक पक्ष के जहांगीर आलम और दूसरे पक्ष के मो. मरसलीम की मौत हो गई। जबकि 60 वर्षीय अंगूरी खातून, 70 वर्षीय समीना खातून और 60 वर्षीय जयनम खातून गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना को लेकर मृतक जहांगीर के परिजनों ने बताया कि बेला गांव स्थित कब्रिस्तान के पास जहांगीर के भाई इरशाद आलम की जमीन है।

purnia murder of two people in land dispute

इसी जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा चल रहा है। रविवार को इरशाद उस जमीन पर बने अपने बासा में कुरान शरीफ पढ़ने गया था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के 6 लोग हथियार लेकर आए और इरशाद को वहां से भागने की धमकी दी। इस बात की जानकारी मिलते ही जहांगीर वहां पर पहुंचा। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली जहांगीर आलम के दाहिने तरफ सीने में जा लगी। ग्रामीणों ने जहांगीर को रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों उसे सदर अस्पताल ले गए गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं बाद में जहांगीर के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की जिसमें गंभीर रूप से घायल मो. मरसलीम (65) घायल हो गए और सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन में पुलिस ने मौके से एक खोखा और देसी कट्टा बरामद किया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ रमेश कुमार भी बेला गांव पहुंचे। मामले को लेकर उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा है। इसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी है। रविवार को एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग की, जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली चलाने वाले पक्षों के साथ मारपीट की, जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मामले की प्राथमिकी अभी दर्ज नहीं हुई है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+