दोस्तों ने कर दी घर के इकलौते बेटे की हत्या, परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिला में बीते गुरुवार की शाम को एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक सौरव यादव के दोस्तों पर ही लगा है। घटना मधुबनी ओपी के कोर्ट स्टेशन के पास हवाई अड्डा की है। घटना की बाबत मृतक के चाचा संजय यादव ने कहा कि कुछ लड़कों ने मिलकर पहले तो सौरव की जमकर पिटाई की इसके बाद उन्हें चाकू और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

purnia friend did murder of boy

आनन-फानन में सौरव को घायल अवस्था में मैक्स सेवन अस्पताल में लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाबत बताया जाता है कि कुछ लोग वहां स्मैक का सेवन करते हैं। इसी को लेकर छात्रों के बीच आपस में मारपीट होने लगी।

प्रत्यक्षदर्शी युवक की मानें तो इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडा और पत्थरबाजी भी हुई। इसके बाद कुछ लोग वहां से भाग गए। दूसरे पक्ष के लोगों ने सौरव कि पहले जमकर पिटाई की फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

मृतक के चाचा ने शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं वार्ड संख्या एक के पार्षद पंकज यादव ने कहा कि सौरभ उनका पड़ोसी और रिश्तेदार है। दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी। उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि 2 साल पहले उनके पिता की भी कैंसर से मौत हो गई थी। अब उनके घर में सौरभ इकलौता बचा हुआ था। उनकी भी हत्या कर दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे अस्पताल पहुंचे। सदर एसडीपीओ ने कहा कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उनके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+