गरीबी में खाने के लिए नदी के बीच कोका फूल निकालने गए तीन बच्चों की डूबने से हो गई मौत

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तीन बच्चों के डूबने से मौत हो गई। जिले के जलालगढ़ थाना के चक पंचायत के आदिवासी टोला में कोसी नदी की धार में तीनों बच्चे डूब गए। तीनों बच्चे गरीबी के चलते खाने के लिए कोका फूल निकालने के लिए नदी के धार में गए थे, जहां गहरा पानी होने के चलते तीनों बच्चे डूब गएं। जबकि दो बच्चे किसी तरह तैर कर बाहर निकले। दोनों बच्चों ने जब शोर मचाया तब वहां गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

purania three children drowned and died

वहीं घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना प्रभारी मेनका रानी और सीओ मौके पर पहुंचे। फिर तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा। थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि पांच बच्चे जिनकी उम्र 7 साल से 12 वर्ष के बीच है। सभी बच्चे कोका फूल निकालने नदी में चले गए थे। गड्ढा होने के चलते पहले एक बच्चा डूब गया फिर उसे बचाने गये दो और बच्चे डूब गए। जबकि दो बच्चे तैरकर पानी से बाहर निकल गए।

स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन बच्चों का शव नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि सभी आदिवासी बच्चे थे। मृतक बच्चों की पहचान सात वर्षीय अंकित कुमार, 12 वर्षीय नीतू कुमार और 8 वर्षीय आशिक कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया चल रही है। बच्चों की मौत की जानकारी मिलने पर गांव में कोहराम मचा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+