Puja Special Train: दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें डिटेल्स

27 अक्टूबर को जबलपुर से शाम 7.45 बजे 01705 जबलपुर-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी। अगले दिन 8.45 बजे गंतव्य पहुंचेगी। 28 अक्टूबर को दानापुर से 01706 दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 12.45 बजे...

पटना, 4 अक्टूबर 2022। त्योहार का सीज़न चल रहा है, इस बाबत ट्रेनों में भीड़ काफी देखने मिल रही है। सफर पर जा रहे यात्रियों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़े इसलिए पुजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। त्योहारों के मद्देनज़र पटना जंक्शन, दानापुर स्टेशन और समस्तीपुर स्टेशनों स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फ़ैसला लिया गया है। त्योहारों के अवसर पर बिहार से दूसरे प्रदेश जाने वाली यात्रियों की भीड़ के देखते हुए 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेनें अहमदाबाद, सिकंदराबाद, भोपाल, जबलपुर समेत कई शहरों से होकर गुज़रेगी।

puja special train

27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 03281 पटना-सिकंदराबाद पूजा स्पेशल हर गुरुवार को पटना से शाम 4 बजे सिकंदराबाद के लिए जाएगी जो कि अगले दिन 11.55 बजे गंतव्य पर पहुंचेगी। 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 09418 पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल हर मंगलवार को पटना से रात 11.45 बजे अहमदाबाद के लिए चलेगी और गुरुवार को 11.20 बजे गंतव्य पहुंचेगी। 19 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को 01032 मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन से 12.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के लिए चलेगी। इसके साथ ही दूसरे दिन 3.50 बजे गंतव्य पहुंचेगी।

20 से 30 अक्टूबर तक हर रविवार और गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-समस्तीपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 12.15 बजे समस्तीपुर के लिए प्रस्थान करेगी औऱ अगले दिन रात 9.15 बजे गंतव्य पहुंचेगी। 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से रात 11.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन 7.40 बजे गंतव्य पहुंचेगी। 22 अक्टूबर, 27 अक्टूबर और 1 नवंबर को 01664 दानापुर-रानी कमलापति पूजा स्पेशल ट्रेन दानापुर से 12.45 बजे रानी कमलापति के लिए प्रस्थान करेगी, अगले दिन 9.50 बजे गंतव्य पहुंचेगी।

27 अक्टूबर को जबलपुर से शाम 7.45 बजे 01705 जबलपुर-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी। अगले दिन 8.45 बजे गंतव्य पहुंचेगी। 28 अक्टूबर को दानापुर से 01706 दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 12.45 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेगी, अगले दिन 4.15 बजे गंतव्य पहुंचेगी। 4 अक्टूबर से 03289/03298 पटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से बहाल किया जा रहा है। यह ट्रेन पटना और बक्सर के लिए आंशिक रूप से पुनर्बहाल किया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि इस ट्रेन का परिचालन बक्सर और वाराणसी के बीच रद्द रहेगा।

ये भी पढ़ें: कब से चलेगी Bullet Train ? RTI से मिला जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+