Puja Special Train: स्पेशल ट्रेनों की फिर मिली सौगात, बिहार सरकार ने रेलवे मंत्रालय से की थी ये गुज़ारिश

Puja Special Train: स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाने के पीछे दलील दी गई है कि पूरे देश में फैले लोग छठ पूजा के लिए इस समय बिहार में अपने घरों को लौट रहे हैं। इसलिए उन्हें सफर में भीड़भाड़ से निजात मिल सके। राज्य के मुख्य सचिव आ

Puja Special Train: बिहार सरकार ने मंगलवार को रेल मंत्रालय से स्पेशल ट्रेन चलाने की गुज़ारिश की है। प्रदेश सरकार ने छठ पूजा के मद्दनेज़र रेल मंत्रालय से और ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। देश के विभिन्न राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों को के सफर आसान करने के लिए बिहार सरकार ने यह और ज्यादा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की गुज़ारिश की है। ग़ौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने हाल ही में यात्रियों की सुविधा के लिए इस साल छठ पूजा तक 211 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी।

Recommended Video

      Chhath Puja 2022 Special Trains: Railway की छठ पूजा पर सौगात, जानिए क्या | वनइंडिया हिंदी | * News
      Puja Special Train:

      मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुभानी ने मंगलवार को रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और उनसे देश के विभिन्न शहरों से बिहार के लिए और विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह किया। छठ पूजा का बिहार में विशेष महत्व है, राज्य के लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टी करते हुए कहा कि, बिहार सरकारी की तरफ़ केंद्र से स्पेशल ट्रेनों की तादाद में इज़ाफा का अनुरोध किया गया है।

      बिहार सरकार ने स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाने के पीछे दलील दी गई है कि पूरे देश में फैले लोग छठ पूजा के लिए इस समय बिहार में अपने घरों को लौट रहे हैं। इसलिए उन्हें सफर में भीड़भाड़ से निजात मिल सके। राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुभानी ने मंगलवार को रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा देश के विभिन्न शहरों से बिहार के लिए और विशेष ट्रेनों के चलाने का आग्रह किया गया है ।

      बिहार सरकार की गुज़ारिश के बाद छठ पूजा के लिए बिहार आने और जाने वाले लोगों को पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से सौगात दी गई है। पूर्व मध्य रेलवे ने त्योहार के मद्देनज़र पूजा स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट में 164 ट्रेनों का नाम शामिल किया है। छठ महापर्व के दौरान देश के विभिन्न शहरों से होते हुए बिहार आने और जाने के लिए रेल मंत्री ने पूजा स्पेशल ट्रेनों की तादाद में इज़ाफा किया है। बिहार के हर रूटों पर यात्रियों को सुविधा मिल सके इसलिए 164 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है।

      ये भी पढ़ें : Cyber Scam: बिहार के मुख्यसचिव के खाते से पैसे उड़ाने की कोशिश, 24 घंटे में शातिर गिरफ्तार

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+