Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PICs: लड़की से कहा- I Love You तो करनी पड़ी गधे की सवारी

जब लड़की घर से अकेली बाहर निकली, फिर वो उसका पीछा करते हुए सुनसान रास्ते तक पहुंच गया जहां वो लड़की को रोककर उससे I Love You कहने की कोशिश करने लगा।

पटना। रास्ते से जा रही एक लड़की को देख युवक उसके प्यार में इतना दीवाना हो गया कि कई महीनों तक उसे देखने के लिए रोजाना शहर से गांव आता था। सिर्फ एक बार उसका दीदार हो जाए तो युवक हंसी-खुशी गांव से चला जाता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती गांव के ही रहने वाले एक युवक से हुई और वो शहर छोड़कर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसी गांव में रहने लगा और एक दिन लड़की रास्ते से अकेली किसी काम से जा रही थी तभी उसका पीछा करते-करते लड़का सुनसान रास्ते तक चला गया और लड़की को रोककर उससे अपनी दिल की बात करने लगा। तभी वहां से गुजर रहे गांव वालों ने उसे देखा और जबरदस्ती पकड़कर उसे गांव के चौराहे पर ले आए। जहां उसके साथ ऐसी अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया जिसकी कल्पना उसने कभी नहीं की होगी। गांव वालों ने चौराहे पर मारपीट करते हुए उसे जूते-चप्पल चटवाए। फिर सिर मुंडवाते हुए जूते-चप्पल का माला पहनाकर, उसे गधे पर बैठाकर गांव में घुमाया गया।

एक तरफा प्यार में करनी पड़ी गधे की सवारी

एक तरफा प्यार में करनी पड़ी गधे की सवारी

जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के बक्सर जिले का है जहां इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर पंचायत पर चिलिबिली गांव में ये नजारा देखने को मिला। गांव की ही रहने वाली अंजलि से एक शहर का लड़का, एक तरफा प्रेम करने लगा और इसी प्रेम की वजह से वो गांव में आकर पिछले 10 दिनों से रह रहा था और लड़की से दिल की बात कहने की फिराक में लगा हुआ था। देखते ही देखते वो समय आ गया जब लड़की घर से अकेली बाहर निकली, फिर उसे पीछा करते हुए सुनसान रास्ते तक पहुंच गया जहां वो लड़की को रोककर उससे आइ लव यू कहने की कोशिश करने लगा।

प्यार बोलते ही दिखा दिया गधा

प्यार बोलते ही दिखा दिया गधा

जैसे ही उसकी जुबान से प्यार और जिंदगी भर साथ निभाने की बात निकली, रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई करते हुए गांव के चौराहे पर बीचों-बीच बांधते हुए पुराने जूते चप्पल को जीव से चटवाया। फिर सिर मुंडवाते हुए जूते चप्पल की माला पहनाकर उसे गधे पर बैठाकर गांव में घुमाया। जब गांव वालों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था तभी ये नजारा देखने के लिए सैकड़ों लोग वहां मेला लगाए हुए थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

गांव-गांव घुमाया गया रोमियो

गांव-गांव घुमाया गया रोमियो

और तो और सभी अपने मोबाइल से आशिक का ये नजारा रिकॉर्ड कर रहे थे। गांव-गांव घुमाने के बाद उसे धमकी देते हुए छोड़ दिया गया। लेकिन गांव वालों की इस करतूत का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद लोगा स्थानीय पुलिस से इस मामले के बारे में जानकारी मांगे जाने लगी। तो पुलिस ने भी वीडियो के आधार पर लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात बताई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+