Bihar Politics: BJP प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ सकती है मुश्किलें, VIP ने इस मामले में सम्राट चौधरी को घेरा
Bihar News: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो चुकी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर असत्य और भ्रामक पोसट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी की है।
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कंकडबाग थाना पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ़ लिखित शिकायत दी है। शिकायत पत्र में लिखा गया है कि 12 मई 2024 को सम्राट चौधरी के ऑफिसियल फ़ेसबुक अकाउंट से भ्रामक औऱ असत्य पोस्ट किया गया है।

सम्राट चौधरी के फ़ेसबुक पोस्ट में बताया गया है कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान को भाजपा की सदस्यता दिलाया। इस मामले में सच्चाई ये है कि अशोक कुमार चौहान न पहले और न अब, कभी भी वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष नहीं रहे हैं।
Recommended Video
अशोक चौहान विकासशील स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर थे। विकासशील स्वराज पार्टी के अधिकृत फेसबुक पर 22 मई 2023 को यह दर्शाया भी गया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पिछले कई सालों से बाल गोविंद बिंद वीआइपी के बिहार अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा चुनाव प्रभावित करने के नज़रिए से जनता को गुमराह करने का जुर्म किया गया है। सम्राट चौधरी ने विकासशील इंसान पार्टी की छवि धुमिल करने की कोशिश की है। ऐसा करने के पीछे सिर्फ एक ही मकसद 2024 लोकसभा चुनाव प्रभावित करना है।
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शिकायत पत्र में लिखा है कि सम्राट चौधरी के खिलाफ IPC 1860 इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी एक्ट-200 और अन्य अपराधों के करने से संबंधित धारा लगाते हुए मामला दर्ज किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications