प्राइवेट स्कूल संचालक ने बीवी से की हैवानियत, निजी अंग में डाला एसिड

पटना। बिहार के मोतिहारी जिले में एक निजी स्कूल का संचालक छात्रों से मारपीट करता था जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया। इसके बाद संचालक ने अपनी पत्नी के साथ भी दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पत्नी निशा गुप्ता के साथ मारपीट के बाद उसके नाजुक अंग में एसिड डाल दिया जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है और दोषी संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद संचालक फरार हो चुका है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Private school director threw acid in private part of wife

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है जहां निजी स्कूल का संचालक राहुल गुप्ता स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ मारपीट करता था और इस बात का विरोध जब उसकी पत्नी नीशा गुप्ता ने किया तो राहुल ने निशा के साथ भी दरिंदगी शुरू कर दी।

संचालक ने पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके नाजुक अंग में तेजाब डाल दिया जिसके बाद निशा की हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस राहुल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+