Bihar News: प्रसव पीड़ा से कराहती रही गर्भवती, नहीं मिला इलाज, OPD परिसर के बाहर ही दिया बच्चे को जन्म

Jamui News: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार के सरकार द्वारा लाख दावे किये जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश में ज़मीनी हक़ीकत कुछ और ही है। ताज़ा मामला बिहार के जमुई ज़िले का है, जहां मानवता एक बार फिर से शर्मसार हुई है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?

जमुई ज़िला के खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का यह पूरा मामला है। जहां प्रसव पीड़ा से गर्भवती महिला कराहती रही, लेकिन अस्पताल में उन्हें भर्ती नहीं किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने यह कहा कि तुम्हारे बदन से बदबू आ रही है, दूर रहो और उसे भर्ती नहीं किया।

Pregnant woman gave birth to child outside OPD premises did not get treatment in jamui bihar news

गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी, आखिर में उसने ओपीडी परिसर के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया। बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को मुंह चिढ़ाती यह तस्वरी देख कर आपका भी दिल पसिज जाएगा, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों को कोई रहम नहीं आया।

आप तस्वीर में देख सकते हैं कि महिला किस तरह से बाहर ज़मीन पर अपने नवजात बच्चे के साथ लेटी हुई है। अमारी के रहने वाले अजीत यादव (महिला के पति) का आरोप है कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो वह लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बदन से बदबू आ रही है बोलकर वार्ड में भर्ती नहीं किया।

वार्ड में जगह देना तो दूर उनका किसी ने इलाज करने की भी ज़हमत नहीं उठाई। मजबूरी में प्रसूता ने अस्पताल के बरामदे पर ही महिला की डिलेवरी हो गई। अजीत यादव ने इस बात की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से करते हुए दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में लोगों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के इलाज के लिए विभिन्न योजनाओं का राग अलापती है, लेकिन ज़मीन पर सचर स्वास्थ्य व्यवस्था के ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है। यही वजह है कि प्रदेश के लगभग ज़िले से इस तरह की ख़बर देखने को मिल जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+